फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report filed against the operators of Mewati Hospital

मेवाती हास्पिटल के संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Nov 2021 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Report filed against the operators of Mewati Hospital
- 23 सितंबर को तत्कालीन एसीएम ने शिकायत पर किया था निरीक्षण
विज्ञापन

- बिना पंजीकरण मरीज भर्ती कर किया जा रहा था अस्पताल में उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बिना पंजीकरण मरीजों का उपचार करने पर मेवाती हास्पिटल के संचालकों के खिलाफ सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने हास्पिटल संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हापुड़ रोड पर मेवाती हास्पिटल बना है। कुछ महीने पहले तत्कालीन एसीएम चंद्रेश कुमार सिंह को शिकायत मिली कि हास्पिटल बिना पंजीकृत संचालित है और धड़ल्ले से मरीजों का इलाज हो रहा है। शिकायत पर 23 सितंबर को एसीएम ने हास्पिटल का औचक निरीक्षण किया तो खलबली मच गई। पंजीकरण के कागजात न मिलने के बाद एसीएम ने हास्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर थी। मामला मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) के पाले में चला गया, जिसके बाद जांच की जा रही थी। हाल ही जांच पूरी हुई, जिसमें आरोप सही पाए जाने के बाद सीएमओ ने मुकदमे की पैरवी कर दी। सोमवार को उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विपिन कुमार ने लिसाड़ी गेट थाना पर मेवाती हास्पिटल के संचालक पीपलीखेड़ा थाना खरखौदा निवासी शाह आलम, मोहम्मद नासिर हसन और गोविंदपुर खरखौदा निवासी नदीम अहमद के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed