शामली: बिना अनुमति पार्टी करना पड़ा महंगा, पुलिस उठाकर ले गई थाने, 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- - लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
- - पकड़े गए पांच युवक और आठ महिलाओं को थाने से निजी मुचलकों पर छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में वीवी इंटर कालेज रोड पर एक मसाज पार्लर के पास बिना अनुमति के जन्मदिन की पार्टी में कर रही आठ महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों को देर रात थाने से निजी मुचलकों पर छोड़ दिया।
मंगलवार देर रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि वीवी इंटर कालेज रोड पर एक मसाज पार्लर से सटे हॉल में तेज आवाज में म्यूजिक पर कुछ युवक और महिलाएं डांस कर रही हैं।
इस सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सत्यनारायण दहिया और महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची थी।पुलिस ने मौके से पांच युवक और आठ महिलाओं व युवतियों को हिरासत में ले लिया था।
सत्यनारायण दहिया ने बताया कि इस मामले में विपिन बंसल, कपिल बंसल निवासी हनुमान चौक, छोटू उर्फ रविशंकर, गुड्डू उर्फ शिवशंकर निवासी रेलपार, दीपक उर्फ दक्ष कुमार निवासी काकानगर और आठ महिलाओं, युवतियों समेत 13 लोगों के खिलाफ बिना अनुमति के इकट्ठे होकर जन्मदिन पार्टी करने, मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पकड़े गए सभी लोगों को देर रात में कोतवाली से निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया है। बाद में पुलिस ने विपिन बंसल का शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात नाला पटरी पर स्थित दुकान में बिना अनुमति के तेज म्यूजिक में जन्मदिन पार्टी मनाने पर पांच युवक और आठ महिलाओं को पकड़ा था। देर रात में सभी को कोतवाली से निजी मुचलकों पर छोड़ा गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/