फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report filed against 13 farmers of Haryana

हरियाणा के 13 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 13 farmers of Haryana
हरियाणा के 13 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बागपत। नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों ने सोनीपत के खुर्रमपुर गांव के 13 लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए 13 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।

नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों ने विधायक योगेश धामा के साथ डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव से मिलकर हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले के खुर्रमपुर गांव के किसानों पर हमले का आरोप लगाया था। किसानों का कहना था कि यमुना खादर में उनके खेतों पर जाते वक्त हमला करने के मामले में पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित किसानों ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने बागपत कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। तहरीर में 13 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। आरोपी खुर्रमपुर गांव के रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि किसान जयप्रकाश की तहरीर पर हरियाणा के 13 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed