फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report against four for illegal firecracker storage and manufacturing

Meerut News: अवैध पटाखा भंडारण व निर्माण में चार के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 12 Oct 2025 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Report against four for illegal firecracker storage and manufacturing
मवाना। गांव सठला में अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के मामले में गांव सठला पुलिस चौकी प्रभारी ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें एक आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी धीरेंद्र उपाध्याय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एसएसपी के आदेश पर त्योहारों के मद्देनजर गश्त व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान पर थे। गांव सठला में पीएनबी बैंक के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति ने बताया कि गांव में दक्षिणी मस्जिद के पास शहजाद के मकान में अवैध पटाखों का भंडारण व निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

मकान में दबिश दी तो दो लोग मौके से भागने लगे। जिनका पीछा कर एक को पकड़ लिया। जिसने अपना नाम अदनान बताया। घर के बाहर घेर में जमीन पर ढेर सारे पटाखे सूखते मिले। दीवार की तरफ एक बोरी नलकी, 20 कैरेट बने पटाखे, पटाखे में इस्तेमाल होने वाला पाउडर, एक बोरी में सफेद पाउडर पोटेशियम नाइट्रेट, तीन बोरी सफेद केमिकल पाउडर, दो बड़ी व दो छोटी छलनी, सात प्रेशर मशीन, दो टैप मशीन बरामद हुई। वहीं 14 बोरी अधबने पटाखे बरामद हुए। इस मामले में अदनान, मेहराज, कैफ व नफीस के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed