फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Repair work on the Hastinapur-Chandpur road begins.

Meerut News: हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग की मरम्मत शुरू

Sat, 18 Jul 2026 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Repair work on the Hastinapur-Chandpur road begins.
दुरुस्त होने साथ ही चांदपुर मार्ग से गुजरते राहगीर स्रोत संवाद
-आज से मार्ग पर छोटे वाहनों का आवागमन होगा बहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। हस्तिनापुर-चांदपुर (बिजनौर) संपर्क मार्ग की मरम्मत का कार्य शनिवार को शुरू हो गया है। करीब एक सप्ताह पहले खेतों में जलभराव और पानी निकासी नहीं होने से परेशान कुछ किसानों ने बुलडोजर से सड़क का एक हिस्सा काट दिया था। इसके बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आज से इस मार्ग पर छोटे वाहनों का आवागमन बहाल हो जाएगा।

राजमार्ग कटने के कारण राहगीर जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर थे। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। किसानों का कहना था कि सड़क के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही थी, जिससे उनकी फसलें खराब होने लगी थीं।
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने प्रशासन से वार्ता कर किसानों की समस्या के समाधान के लिए पांच दिन का समय मांगा था, ताकि पहले जलनिकासी की व्यवस्था की जा सके और उसके बाद सड़क की मरम्मत कराई जाए। प्रशासन और किसानों के बीच सहमति बनने के बाद जलनिकासी का कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नायब तहसीलदार सचिन चौधरी की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग की मरम्मत शुरू कर दी। विभाग की ओर से जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से सड़क को दोबारा तैयार किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।


नायब तहसीलदार सचिन चौधरी ने बताया कि सड़क की मरम्मत का कार्य शनिवार शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रविवार सुबह से छोटे वाहनों के लिए मार्ग पर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु रूप से चालू कर दी जाएगी, जिससे हस्तिनापुर और चांदपुर के बीच आवागमन सामान्य हो सकेगा तथा आसपास के ग्रामीणों और यात्रियों को राहत मिलेगी।

दुरुस्त होने साथ ही चांदपुर मार्ग से गुजरते राहगीर स्रोत संवाद

दुरुस्त होने साथ ही चांदपुर मार्ग से गुजरते राहगीर स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed