फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rent fixed at Rs 250 and Rs 270 per quintal in cold storages

Meerut News: शीतगृहों में 250 और 270 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित हुआ किराया

Wed, 12 Mar 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rent fixed at Rs 250 and Rs 270 per quintal in cold storages
मेरठ। जिलाधिकारी ने जिले के शीतगृहों में आलू का किराया तय कर दिया है। इस वर्ष सादा आलू का प्रति क्विंटल किराया 250 रुपये और सीआईपीसी उपचारित आलू का प्रति क्विंटल किराया 270 रुपये निर्धारित किया गया है। इससे आलू किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शीतगृह संचालक इस वर्ष आलू का किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। पिछले माह शीतगृह संचालक एसोसिएशन ने लखनऊ में बैठक कर बढ़े रेट लागू करने का सरकार पर दबाव बनाया था। जिसके बाद प्रशासन ने भी किसान और शीतगृह संचालकों के साथ बैठक की। जिसमें किसानों ने पिछले साल 2024 वाले किराए को ही लागू रखने का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने मंगलवार को किराए की दरें निर्धारित करते हुए बताया कि निदेशालय स्तर पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) एवं कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन उप्र के अध्यक्ष में बनी आपसी सहमति के अनुसार विगत वर्ष की भंडारण प्रभार दर इस वर्ष भी लागू रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed