फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Renovation of wells lost in Sardhana started

सरधना में अस्तित्व खो चुके कुओं का जीर्णोद्धार शुरू

Mon, 01 Mar 2021 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Renovation of wells lost in Sardhana started
सरधना में अस्तित्व खो चुके कुओं का जीर्णोद्धार शुरू
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका के रिकार्ड में दर्ज कुओं को दोबारा से अस्तित्व में लाने का काम पालिका की ओर से कराया जा रहा है। फिलहाल दो कुओं के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं पालिका परिसर में स्थित कुएं के जीर्णोद्धार के साथ साढे़ सात लाख रुपये की लागत से औषधीय पार्क बनाए जाने की भी योजना है।
नगर और देहात क्षेत्र में एक तरफ जहां तालाब, ग्राम पंचायत और पशु चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जों की भरमार हैं। वहीं दूसरी तरफ कुओं का अस्तित्व भी धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। नगर पालिका के रिकार्ड में दर्जनभर से ज्यादा कुएं दर्ज हैं। वर्तमान में जिन कुओं की भूमि पर कब्जा नहीं हुआ है, पालिका ने उनका अस्तित्व बचाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने बताया कि मोहल्ला खारीकुआं जिस जगह था, वहां पर कुएं की भूमि है, लेकिन कुआं अस्तित्व में नहीं है। उस भूमि की चाहरदीवारी कर उसका सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इसी तरह मोहल्ला कहारान में भी कुएं के सुंदरीकरण का काम चल रहा है। इनके लिए पालिका की ओर से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पालिका परिसर में बेगम समरू के जमाने से पहले का कुआं है। उसके सुंदरीकरण के लिए पालिका ने औषधि पार्क बनाने का निर्णय लिया है। डीएम के यहां से यह फाइल पूरी हो चुकी है। जल्द ही सात लाख रुपये की लागत से काम शुरू कराया जाएगा। नगर में अन्य जिस जगह पर कुएं या कुओं की भूमि है। उसका भी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास करार जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed