{"_id":"6afdabd1eb1877a92902e255","slug":"renounce-anger-greed-and-attachment-and-tread-the-path-toward-self-realization-prateek-sagar-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105767-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रोध, लोभ और मोह त्यागकर आत्मकल्याण के मार्ग पर चलें : प्रतीक सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रोध, लोभ और मोह त्यागकर आत्मकल्याण के मार्ग पर चलें : प्रतीक सागर
विज्ञापन
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
- हस्तिनापुर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान, मुनि ने दिया प्रवचन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर स्थित नंदीश्वरद्वीप जिनालय में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर 32 अर्घ्य समर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ जाप अनुष्ठान और मुख्य वेदी के अभिषेक के साथ हुआ।
विधान स्थल पर अभिषेक और शांतिधारा की गई। विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने 32 अर्घ्यों की महत्ता बताई। उन्होंने सभी इंद्र-इंद्राणियों से शांतिधारा में भाग लेने का आग्रह किया। जैन ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सर्वोच्च बोली लगाकर शांतिधारा करने का सौभाग्य धर्मप्रकाश इंदू जैन, अजय जैन, अभिनव जैन, दीपक जैन और सुनीता जैन को प्राप्त हुआ। इसके बाद नित्य नियम पूजन और नंदीश्वरद्वीप जिनालय में पूजा-अर्चना की गई। मंडल पर 32 अर्घ्य समर्पित किए। मुनि की सरल भाषा और प्रभावशाली वाणी ने सभा को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
क्षेत्र पर विराजमान मुनि प्रतीक सागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि मनुष्य का वास्तविक उत्थान आत्म-चिंतन और आत्म-सुधार से ही संभव है। इसके लिए क्रोध, लोभ, अहंकार और मोह जैसी प्रवृत्तियों को त्यागना आवश्यक है। महाराज ने स्पष्ट किया कि धर्म का पालन केवल अनुष्ठानों तक सीमित न रहे। इसका वास्तविक रूप हमारे व्यवहार, चरित्र और जीवनशैली में दिखना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रतिदिन मन की शांति, प्रार्थना और आत्मानुशासन के लिए समय निकालने का आग्रह किया।
विज्ञापन
सांध्यकालीन सभा में मंगल आरती, भजन और भक्ति कार्यक्रम हुए। 48 दीपकों से भक्तामर पाठ भी किया गया। प्रश्नमंच में उत्तर प्रांतीय गुरुकुल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र अध्यक्ष जीवेंद्र जैन और महामंत्री मुकेश जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।