फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   remedy of all the troubles are possible with devotion : gyanmati mataji

भक्ति से ही सभी कष्टों का निवारण संभव : ज्ञानमती माताजी

Mon, 14 Sep 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
remedy of all the troubles are possible with devotion : gyanmati mataji
हस्तिनापुर। जंबूद्वीप स्थित कमल मंदिर जिनालय में रविवार को भगवान महावीर के समक्ष कालसर्पयोग निवारण मनोकामना सिद्धि विधान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य सौधर्म इंद्र अक्षय जैन दिल्ली द्वारा मांडले पर 108 अर्घ्य समर्पित किए गए। भगवान महावीर के मस्तक पर जल, दूध, दही, घी, सर्वोषधि, सुगंधित जल, पुष्पवृष्टि, मंगल आरती कर विश्व में कोरोना महामारी से शीघ्र शांति की भावना से महाशांतिधारा की गई।
विज्ञापन

जंबूद्वीप में आयोजित विधान में संस्थान के मंत्री विजय जैन ने बताया कि पूज्य गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता ने कोरोना महामारी से सारा विश्व शीघ्र मुक्ति के लिए मंत्र दिया। उसके उच्चारण से जल को अभिमंत्रित कर अपने-अपने घरों में छिड़के एवं पिएं। जिसके द्वारा शीघ्र ही सारा देश महामारी से मुक्त होगा। पूज्य माताजी ने प्रवचन में कहा कि वर्तमान में भगवान की भक्ति ही सभी कष्टों का निवारण कर सकती है। इससे बढ़कर कोई भी औषधि एवं अस्त्र-शस्त्र नहीं हैं। इसी क्रम में प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माता ने विधान के मंत्रों का उच्चारण करते हुए 108 मंत्रों से समन्वित विधान को संपन्न कराया। इस अवसर पर कैलाश चंद जैनलखनऊ ने भी मांडले पर अर्घ्य समर्पित किए। इस श्रृंखला में सायं भगवंतों की महाआरती दीप जलाकर संपन्न की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed