फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   relive 83 peoples in qurentine centre at sarurpur

क्वरांटाइन सेंटर से 83 लोगों को रिलीव किया

Fri, 22 May 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
relive 83 peoples in qurentine centre at sarurpur
सरूरपुर। जनप्रतिनिधियों और जमियत उलेमा हिंद की मांग के चलते क्वारंटीन किए जमात के 83 लोगों को बृहस्पतिवार को प्रशासन ने रिलीव कर दिया। जमातियों को अपने ही खर्चे पर प्रदेश वापस लौटना पड़ा। ईद से पहले घर लौटने पर जमात से जुड़े लोगों ने काफी राहत महसूस की है।
विज्ञापन

कस्बा खिवाई में बिहार व झारखंड के चार कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सरूरपुर व रोहटा सहित कई स्थानों पर जमात के लगभग 75 लोगों को क्वारंटीन कर रखा था। क्वारंटीन का समय पूरा होने के बाद भी पुलिस-प्रशासन इन्हें रिलीव नहीं कर रहा था। सीएचसी प्रभारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि सरूरपुर ब्लॉक में चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज हर्रा में लगभग 75 जमाती और रोहटा में 8 क्वारंटीन थे। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और जमीयत उलेमा हिंद के लोगों द्वारा लगातार सरकार से की जा रही मांग के चलते प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार को इन सभी लोगों को शासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद रिलीव कर दिया गया। इसे लेकर जमात के लोगों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed