फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Religious place damaged due to car collision

Meerut News: गाड़ी की टक्कर से धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त

Tue, 23 Dec 2025 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Religious place damaged due to car collision
जानीखुर्द। कांवड़ मार्ग पर मंगलवार को घने कोहरे में गांव साहलेनगर में सड़क किनारे स्थित धार्मिक स्थल में एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त हो गया। वही धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कांवड़ पर साहलेनगर के पास सड़क किनारे स्थित धार्मिक स्थल में मंगलवार की सुबह घने कोहरे में एक कैंटर गाड़ी ने धार्मिक स्थल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कैंटर और धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस के सामने धार्मिक स्थल के क्षतिग्रस्त होने को लेकर रोष प्रकट किया। पुलिस ने धार्मिक स्थल को ठीक करवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। वहीं दुर्घटना के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर भाग गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार अभी दुर्घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed