{"_id":"69fb4b23a75427eacc05baca","slug":"religion-is-the-inner-calling-of-a-being-saurabh-sagar-meerut-news-c-72-1-mct1005-152881-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म प्राणी की आंतरिक पुकार : सौरभ सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म प्राणी की आंतरिक पुकार : सौरभ सागर
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..रेलवे रोड स्थित जैन बोर्डिंग हॉउस में सौरभ सागर जी महाराज के मंगल प्रवेश के दौरा
जैन आचार्य का शहर में मंगलप्रवेश, जैन समाज ने किया शहर में चातुर्मास करने का अनुरोध
मेरठ। जैन आचार्य सौरभ सागर महाराज का बुधवार को शहर में मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज ने महाराज को वर्षायोग के लिए श्रीफल समर्पित किया। समाज ने आचार्य श्री से इस साल का चातुर्मास मेरठ करने का निवेदन किया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य सौरभ सागर जी महाराज ने कहा कि धर्म प्राणी की आंतरिक पुकार है। इसे धारण करना प्रत्येक श्रावक का कर्तव्य है।
आचार्य श्री का प्रवेश शोभायात्रा के साथ हुआ। रेलवे रोड स्थित जैन बोर्डिंग हाउस में मंगल प्रवेश शोभायात्रा से हुआ। श्रद्धालुओं ने पाद-प्रक्षालन, आरती और स्वागत किया। इसके बाद हुई सभा में मेरठ महानगर के 48 जैन मंदिरों के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से श्रीफल अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन पंडित संदीप जैन सजल ने किया। जैन समाज मेरठ के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि वर्ष 2015 में आचार्य श्री के सानिध्य में हुए चातुर्मास से मेरठ धर्ममय हो गया था। उन्होंने इस साल भी चातुर्मास मेरठ को प्रदान करने की प्रार्थना की।
उन्होंने मेरठ के वर्तमान वातावरण को धर्ममय बताया। आचार्य श्री ने श्रमण और श्रावक के संबंध को माला में पिरोए मोतियों की भांति बताया, न कि बंधन स्वरूप। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।