फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Relief: infection rate remains one third in a week

राहत : सप्ताहभर में एक तिहाई रह गई संक्रमण की दर

Fri, 21 May 2021 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Relief: infection rate remains one third in a week
सीएम योगी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोविड के नियंत्रण के प्रयासों को सराहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल में कोविड-19 के संक्रमण की दर सप्ताहभर में घटकर एक तिहाई रह गई है। पहले 19 प्रतिशत संक्रमण दर थी, जो अब छह प्रतिशत रह गई है। मेरठ मंडल के छह जिलों में बृहस्पतिवार को कुल 1665 संक्रमित मिले। मंडल में कुल संक्रमित 219760 हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में मेरठ मंडल के प्रयासों की सराहना की।

सीएम योगी ने बृहस्पतिवार शाम छह से आठ बजे तक प्रदेशभर के कमिश्नर, डीएम व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में कोरोना नियंत्रण को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली से सटे होने के बावजूद मेरठ मंडल में कोविड-19 के नियंत्रण पर अच्छा काम हुआ है। एनसीआर के तीन प्रमुख शहरों मेरठ, गाजियाबाद व नोएडा का सीधा जुड़ाव दिल्ली के साथ है। इसके बावजूद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इन जिलों में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और अस्पतालों में बेड का प्रबंधन अच्छे ढंग से किया गया है। उन्होंने ब्लैक फंगस को लेकर खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांवों में जांच से पहले ही कोरोना की दवाइयों की किट बांटने का असर हुआ है। गांवों में काफी हद तक संक्रमण को नियंत्रित कर लिया गया है। मेरठ मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के इलाज के लिए अलग से ब्लॉक बनाया गया है। निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपचार में कोताही न बरतें।
विज्ञापन

जिलों का ब्योरा
जिला 24 घंटे में आए पॉजिटिव केस कुल पॉजिटिव केस
गाजियाबाद 571 53175
मेरठ 456 66930
गौतमबुद्धनगर 295 61132
बुलंदशहर 159 18407
हापुड़ 96 11802
बागपत 88 8314
योग 1665 219760
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed