फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Relief from the heat following a storm and rain; mercury drops below 33 degrees.

Meerut News: आंधी और बारिश के बाद गर्मी से राहत, 33 से भी नीचे पहुंचा पारा

Sun, 31 May 2026 06:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Relief from the heat following a storm and rain; mercury drops below 33 degrees.
- पिछले सप्ताह 44 डिग्री तक पहुंच गया था अधिकतम तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार को हुई तेज बारिश और आंधी के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। रविवार सुबह मौसम साफ रहने के साथ धूप निकली लेकिन हवा के साथ वातावरण में नमी बनी रहने से तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था।
मई माह के शुरुआत में बारिश से मौसम सुहावना था लेकिन इसके बाद भीषण गर्मी और लू से जनजीवन प्रभावित हो गया था। 28 मई से फिर मौसम बदला और जगह जगह आंधी और बारिश हुई। मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार को बारिश हुई। इससे तापमान नीचे आ गया। बारिश होने से मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 149 दर्ज किया गया। गंगानगर में 152, जयभीम नगर में 83, एमआईईटी कॉलेज के पास 306, पल्लवपुरम में 56 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed