फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Relief from fog, body shivering from cold wave

Meerut News: कोहरे से राहत, शीतलहर से कांपा तन

Sun, 25 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Relief from fog, body shivering from cold wave
कोहरे से राहत, शीतलहर से कांपा तन
विज्ञापन

मोदीपुरम। कोहरे ने शनिवार सुबह राहत दी, लेकिन शीतलहर से कंपकंपी छूट गई। दोपहर के समय धूप से कुछ राहत मिली। हालांकि शाम ढलते ही फिर से सर्दी का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जोर पकड़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह से ठंड में राहत नहीं है। लगातार बढ़ती ठंड से शहरवासी हलकान हैं। सुबह और रात में पड़ रहा कोहरा परेशान कर रहा है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को कोहरे का असर सुबह के समय हल्का दिखाई दिया, जिस कारण से नौ बजे तक अच्छी धूप निकल गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री व रात का न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि सर्दी का असर ऐसे ही बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा हल्का रहेगा, लेकिन दिन में शीतलहर का प्रकोप बढे़गा। अभी शीतलहर के चलते मौसम ठंडा रहेगा।
विज्ञापन

हवा से प्रदूषण में रहेगी राहत
ठंड का असर तेज चल रहा है, लेकिन हवा के चलने के साथ अभी वायु गुणवत्ता सूचकांक में राहत रहेगी। पिछले चार दिन से मेरठ का एक्यूआई 200 से नीचे चल रहा है, हालांकि शनिवार को मुजफ्फरनगर का सबसे ज्यादा रहा है। मेरठ का 156 और मुजफ्फरनगर का 328 और गाजियाबाद का 276 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed