{"_id":"6144f6fb8ebc3ebead0542ae","slug":"relief-from-corona-in-meerut-but-dengue-scrub-typhus-created-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान : मेरठ में कोरोना से राहत, डेंगू-स्क्रब टाइफस ने मचाई आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान : मेरठ में कोरोना से राहत, डेंगू-स्क्रब टाइफस ने मचाई आफत
Sat, 18 Sep 2021 01:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अरीश रिजवी, मेरठ
अरीश रिजवी, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:43 AM IST
सार
मेरठ मंडल में डेंगू और स्क्रब टाइफस का हमला तेज, डेंगू के 288 और स्क्रब टाइफस के 42 मरीज मिले चुके।
विज्ञापन
dengue
- फोटो : dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से तो अब काफी राहत है, लेकिन डेंगू, वायरल बुखार और स्क्रब टाइफस आफत बन रहा है। मेरठ मंडल में स्क्रब टाइफस के 42 मरीज मिल चुके हैं, जबकि डेंगू के 288 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राजकुमार का कहना है कि डेंगू या स्क्रब टाइफस के मरीज मंडल में बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, इलाज मुहैया है। अस्पतालों में डेंगू वार्ड बने हैं और जांच की भी सुविधा उपलब्ध है। स्क्रब टाइफस के लक्षण मिलने पर तुरंत टेस्ट कराएं। अपंजीकृत डॉक्टर से इलाज न कराएं। टाइफस आरिएंटिया त्सुत्सुगामशी बैक्टीरिया के कारण होती है। मंडल में अलग से टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
फिजिशियन डॉ. वीके बिंद्रा ने बताया कि स्क्रब टाइफस में मरीजों के जोड़ों में दर्द होता है। बुखार के साथ शरीर पर निशान पड़ जाते हैं। 7 से 8 दिन में मरीज ठीक हो जाता है। जिन लोगों को लंबे समय से बुखार या स्किन पर निशान बना रहता है, ऐसे लोगों को डॉक्टर के पास जाने में देर नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
स्क्रब टाइफस: मेरठ मंडल के जिलों की स्थिति
जिला मरीजों की संख्या
गाजियाबाद 34
गौतमबुद्धनगर 03
हापुड़ 02
मेरठ 01
बुलंदशहर 01
बागपत 01
डेंगू: मेरठ मंडल के जिलों की स्थिति
जिला मरीजों की संख्या
मेरठ 142
गाजियाबाद 113
गौतमबुद्धनगर 13
बागपत 11
हापुड़ 08
बुलंदशहर 01
(यह आंकड़े 16 सितंबर 2021 तक के हैं।)
डेंगू और स्क्रब टाइफस क्या है और कैसे होता है
डेंगू एक वायरल बीमारी है, जो कि मच्छर के काटने से होता है। वहीं स्क्रब टाइफस बैक्टीरिया से होता है, जो कि माइट (चिगर्स) के काटने से फैलता है। ये चूहे, छछूंदर और गिलहरी वगैरह से होते हुए भी इंसान तक पहुंच सकते हैं।
बचाव
- डेंगू से बचने के लिए लोग खुद को मच्छरों से बचाएं और मच्छर के पनपने के लिए कूलर, बर्तन, गड्ढे वाली जगह पर पानी न इकट्ठा होने दें।
- स्क्रब टाइफस से बचाव के लिए जंगल, झाड़ी या खेत वाली जगहों पर जाने से बचें। अगर जाएं तो हमेशा पूरी बांह वाले कपड़े पहनें। साफ-सफाई का ख्याल रखें। बुखार, सिरदर्द वगैरह होने पर डॉक्टर को दिखाएं, ताकि समय पर बीमारी की पहचान कर इलाज शुरू हो सके।
लक्षण
डेंगू की शुरुआत तेज बुखार व ठंड लगने के साथ होती है। सिरदर्द, कमरदर्द व आंखों में तेज दर्द हो सकता है। जोड़ों में दर्द, बेचैनी, उल्टियां और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
स्क्रब टायफस में तेज बुखार, सिरदर्द, खांसी, मांसपेशियों में दर्द व कमजोरी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।