{"_id":"6ad769fe734f15dc31065643","slug":"relief-for-up-board-examinees-regarding-applications-meerut-news-c-72-1-mct1014-161402-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों आवेदन में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों आवेदन में राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षा आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया की समय सीमा 22 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाएं पांच फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी।
विद्यालयों को जनवरी तक कोर्स पूरा कराकर विद्यार्थियों को पुनरावृत्ति और परीक्षा की तैयारी का पर्याप्त अवसर देना होगा। समयसीमा बढ़ने से पंजीकरण और आवेदन से वंचित रह गए विद्यार्थियों को प्रक्रिया पूरी करने का एक और मौका मिला है। जिले से इस बार करीब 75,450 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले वर्ष के मुकाबले परीक्षार्थियों की संख्या में लगभग 400 की कमी आई है। हालांकि, कृषि वर्ग के करीब 200 से 250 परीक्षार्थियों की संख्या और जुड़ने का अनुमान है। ऐसे में अंतिम संख्या में बदलाव हो सकता है।