फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Relief as water levels recede; repair work on Sherpur embankment continues for the fourth day.

Meerut News: जलस्तर घटने से मिली राहत, शेरपुर तटबंध पर चौथे दिन भी चला मरम्मत कार्य

Sun, 02 Aug 2026 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Relief as water levels recede; repair work on Sherpur embankment continues for the fourth day.
शेरपुर नई बस्ती के समीप गंगा के कटान को रोकने के प्रबंध करते सिंचाई विभाग स्रोत ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। पिछले कई दिनों तक लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण उफान पर रही गंगा नदी अब शांत होने लगी है। पिछले दो दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे खादर क्षेत्र के ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि सिंचाई विभाग अभी भी पूरी सतर्कता बरतते हुए तटबंधों की निगरानी और मरम्मत कार्य में जुटा हुआ है।
बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता घनश्याम दास ने बताया कि रविवार शाम 4:00 बजे तक भीमगौड़ा बैराज पर गेज 292.20 मीटर और डिस्चार्ज 97,952 क्यूसेक दर्ज किया गया। वहीं बिजनौर बैराज पर गेज 218.60 मीटर तथा डिस्चार्ज 1,27,350 क्यूसेक रहा। जलस्तर में गिरावट के बावजूद भी विभाग की ओर से गंगा के किनारे बसे गांवों और तटबंधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

गंगा के बढ़े जलस्तर के बाद शेरपुर नई बस्ती के समीप तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए चौथे दिन भी मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य जारी रहा। सिंचाई विभाग के कर्मचारी लगातार मौके पर मौजूद हैं और तटबंध की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि कि फिलहाल बढ़े जलस्तर से तटबंध को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है, लेकिन एहतियात के तौर पर मरम्मत कार्य जारी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर घटने के बाद ही होगी हाईटेंशन लाइन की मरम्मत
शेरपुर नई बस्ती के पास गंगा की तेज धारा में हाल ही में मेरठ से नहटौर जाने वाली 220 केवी की हाईटेंशन लाइन के दो टावर पूरी तरह बह गए थे, जबकि दो अन्य टावर क्षतिग्रस्त हो गए थे। तेज बहाव के कारण बह चुके टावरों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। गंगा का जलस्तर सामान्य होने और बहाव कम होने के बाद ही क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत और नए टावर लगाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।

हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग फिलहाल बंद रहेगा
लगातार तीन दिनों तक गंगा का जलस्तर बढ़ने से बिजनौर क्षेत्र में पांडव नगर चौकी के पास हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने मार्ग पर बैरियर लगाकर आवाजाही रोक दी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सड़क की मरम्मत और तकनीकी निरीक्षण पूरा होने के बाद ही मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोला जाएगा।


बयान....
गंगा का जलस्तर पूरी तरह सामान्य है। लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है स्थिति पर नजर रखी जा रही है बाढ़ चौकियां भी अलर्ट पर है। -संतोष कुमार उप जिलाधिकारी मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed