Meerut: हस्तिनापुर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले हरीश मावी के रिश्तेदार ने खुद को गोली से उड़ाया
मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में PNB बैंक के मैनेजर की आठ माह की गर्भवती पत्नी और पांच साल के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। वहीं इसके अगले ही दिन हरीश मावी के रिश्तेदार ने बुलंदशहर में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में PNB बैंक के मैनेजर की आठ माह की गर्भवती पत्नी और पांच साल के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। वहीं इसके अगले ही दिन हरीश मावी के रिश्तेदार ने बुलंदशहर में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस का दावा है कि हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर की पत्नी शिखा और बेटे रूकांश की हत्या उनके बहनाई हरीश ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर की। तीनों हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। हत्या के बाद दो आरोपी शिखा की स्कूटी से मेरठ होते हुए नोएडा पहुंच गए थे। पुलिस आज इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इससे पहले ही हरीश मावी के रिश्तेदार ने आत्महत्या कर ली।
पिलखुवा के गांव नया गांव में बृहस्पतिवार सुबह गांव निवासी रवि (30) का शव जंगल में गोली लगा मिला। मृतक 29 अगस्त को मेरठ के हस्थिनापुर में हुए बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी शिखा और इसके पांच साल के बेटे रूकांश की हत्या में आरोपी था।
आरोपी साथियों के साथ दोनों की हत्या करने के बाद यहां से नगदी व जेवर लेकर फरार हो गया था, लेकिन मेरठ पुलिस ने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा कर दिया।
सुबह ग्रामीणों ने ट्यूबेल पर शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। शव के पास ही तमंचा पड़ा मिला है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपी घटना के बाद आत्मग्लानि में था। इस बात का उसने कुछ गांव वालों से जिक्र किया था। आशंका है कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।