फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Relative harassing woman on call

Meerut News: मुजफ्फरनगर जिले के लिए.... महिला को कॉल पर परेशान कर रहा रिश्तेदार

Wed, 08 Oct 2025 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Relative harassing woman on call
सरधना (मेरठ)। क्षेत्र के पिठलोकर गांव निवासी महिला ने रिश्तेदार पर कॉल कर अश्लील बातें करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को सरधना थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़िता मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाना क्षेत्र की निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि सरधना के पिठलोकर गांव में रहने वाला उसका एक रिश्तेदार पिछले काफी समय से उसे फोन के माध्यम से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोप है कि वह कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है और विरोध करने पर धमकी देता है। महिला ने बताया कि उसने कई बार आरोपी को ऐसा करने से रोका, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पुलिस ने महिला को जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed