फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Regular yoga reduces anxiety and stress: Swami Karmveer

Meerut News: बुखार और मौसमी रोग में धनिया, गिलोय और तुलसी कारगर

Fri, 19 Jun 2026 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Regular yoga reduces anxiety and stress: Swami Karmveer
सीसीएसयू के योग शिविर में साधकों को बताए स्वास्थ्य, एकाग्रता और संतुलित जीवन के सूत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित सात दिवसीय योग शिविर के पांचवें दिन योग गुरु स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने साधकों को योग, प्राणायाम और आयुर्वेद के महत्व से अवगत कराया।
शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा कि मधुमेह के लिए गुड़मार, तेजपत्ता, विजयसार, इंद्रायण, गोरखदाना, ब्राह्मी, गिलोय और त्रिफला युक्त मिश्रण के उपयोग की चर्चा की। त्वचा एवं कुष्ठ रोगों के लिए विजयसार, खैर की छाल, शिरीष, अर्क, काकनासा, रोहिड़ा, सर्पगंधा, मुलेठी, पीपल और अर्जुन की छाल से बने पारंपरिक योग का उल्लेख किया। ज्वार एवं मौसमी रोगों के लिए धनिया, गिलोय, तुलसी, पुष्करमूल, तालिसपत्र, अतीस, चिरायता और मुलेठी से तैयार काढ़ा लाभकारी होता है।
विज्ञापन

शिविर में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता, कुलसचिव रमेश चंद्र, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, प्रो. वीरपाल सिंह, प्रो. अनिल मलिक, प्रो. राकेश कुमार शर्मा, प्रो. कृष्णकांत शर्मा, प्रो. प्रदीप चौधरी, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. अलका तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed