{"_id":"6a3147adea31591c22051625","slug":"regular-yoga-practice-alleviates-mental-disorders-bk-gupta-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1219020-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित योग साधना दूर होते हैं मानसिक विकार : बीके गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित योग साधना दूर होते हैं मानसिक विकार : बीके गुप्ता
विज्ञापन
- योग विज्ञान संस्थान की ओर से लगाए गए योग शिविर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। योग विज्ञान संस्थान पश्चिमी जिला मेरठ की ओर से आयोजित सात दिवसीय जोड़ों के दर्द एवं मधुमेह रोग निवारण शिविर के पांचवें दिन सरदार पटेल इंटर कॉलेज में योगाभ्यास कराया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. बीके गुप्ता ने कहा कि नियमित योग साधना से शारीरिक के साथ ही मानसिक विकार भी दूर हो जाते हैं।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है। शिविर में साधक-साधिकाओं को सूक्ष्म क्रियाएं, वृक्षासन, वक्रासन, त्रिकोणासन, ताड़ासन, मंडूकासन और उष्ट्रासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। क्षेत्रीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने गहरे एवं लंबे श्वास, अनुलोम-विलोम, अग्निसार, शीतली और शीतकारी प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में पवन गोयल, अनिल मित्तल, अलका गर्ग, सुरेंद्र जैन और अमित बंसल का सहयोग रहा।
प्रांतीय प्रधान प्रदीप गुप्ता ने बताया कि योग विज्ञान संस्थान पश्चिमी जिला की 26 कक्षाओं में प्रतिदिन निशुल्क योग साधना कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी केंद्रों में विशेष आयोजन होंगे। वहीं, योग विज्ञान संस्थान पूर्वी जिला की ओर से कंकरखेड़ा-मोदीपुरम बाईपास स्थित मेरठ वन सोसाइटी में मोटापा एवं शुगर रोग निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि आरके शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में मोटापा और मधुमेह नियंत्रण के लिए जॉगिंग, ताड़ासन, त्रिकोणासन, सर्पासन और मंडूकासन का जैसी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। जिला प्रधान सुनील सैन ने कहा कि नियमित योग, संतुलित आहार और समयबद्ध भोजन से शुगर और मोटापे पर नियंत्रण पाया जा सकता है। संचालन देवकरण गर्ग ने किया। शिविर में पवन सिंह बालियान, रीता गर्ग सहित अन्य का सहयोग रहा।