फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Regular meditation keeps the soul pure: Anukaran Sagar

आत्मा का पवित्र रखता है नियमित ध्यान : अनुकरण सागर

Sun, 19 Jan 2025 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 19 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Regular meditation keeps the soul pure: Anukaran Sagar
कंकरखेड़ा के जैन मंदिर में कैश लोचन हुआ। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में भक्त मौजूद रहे
मेरठ। कंकरखेड़ा के दिगंबर जैन मंदिर में जैन मुनि अनुशासन सागर महाराज का सुबह नौ बजे केश लोचन हुआ। कार्यक्रम में बाल मुनि अनुकरण सागर महाराज ने प्रवचन में ध्यान का महत्व बताया। उन्होंने श्रावकों को बताया कि दिगंबर साधू के कर्तव्य और ध्यान मुख्य होते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित ध्यान आत्मा का पवित्र रखता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रभु का मनन करते हुए अपने आप के गुणों के स्मरण में ध्यान चलेगा तो यह श्रेष्ठ है। वस्तु विषयक परिचय चल रहा है तो वहां राग, द्वेष का प्रसंग नहीं होना चाहिए। ध्यान और अध्ययन मुख्य हैं। अगर ध्यान और अध्ययन नहीं है तो वह मुनि नहीं है। मुनि भेष में रहकर परिश्रम करना बेकार है। ध्यान तो आत्मा को पूरी तरह पवित्र रखता है। बाहरी विषयों में लगे रहे तो संसार से निवृत्त होने का लाभ नहीं मिल सकता है।
विज्ञापन

मुनि अनुकरण सागर ने कहा कि जीवन को सही दिशा में ले जाने के लिए अनुशासन, धैर्य और ध्यान के साथ संतुलन जरूरी है। यदि आचार, विहार और आहार के संयम के साथ चलेंगे तो स्वयं के साथ ही समाज और विश्व के कल्याण में भी हम सहायक हो सकेंगे। कार्यक्रम में विपिन जैन ने बताया कि मुनि 14 जनवरी तक मंदिर में विराजमान रहेंगे। इस दौरान डीके जैन, देवेंद्र जैन, नरेश जैन, पराग जैन, जयकुमार जैन, संदीप जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed