फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registry offices will now open on Sundays; property deeds can be executed until 8 PM.

Meerut News: रजिस्ट्री कार्यालय अब रविवार को खुलेंगे, रात आठ बजे तक होंगे बैनामे

Sun, 19 Apr 2026 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Registry offices will now open on Sundays; property deeds can be executed until 8 PM.
मेरठ। जमीन की खरीद-फरोख्त के दौरान भीड़ को देखते हुए महानिरीक्षक निबंधन ने लोगों को सुलभ और पारदर्शी देने के लिए व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब मेरठ में रविवार को रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे और एक उपनिबंधन का कार्यालय रात आठ बजे तक बैनामे कराएगा। यह व्यवस्था रविवार से लागू की जाएगी। इसके लिए लेखपत्र पंजीकरण सेवा की अवधि में आंशिक विस्तार और प्रत्येक रविवार को रोस्टर के अनुसार उप निबंधक कार्यालय संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप (सहायक महानिरीक्षक निबंधन) शर्मा नवीन कुमार एस ने बताया कि नई व्यवस्था के अनुसार कलक्ट्रेट मुख्यद्वार स्थित सदर द्वितीय उप निबंधक कार्यालय प्रत्येक कार्यदिवस पर दोपहर एक बजे से शाम आठ बजे तक खुला रहेगा। यहां दस्तावेज पंजीकरण के लिए अपॉइंटमेंट दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक उपलब्ध होंगे। यह कदम विशेष रूप से उन लोगों के लिए राहत लेकर आएगा जो कार्यदिवस में समय नहीं निकाल पाते। शनिवार को एआईजी स्टांप ने नई कार्य व्यवस्था लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सदर के अन्य उप निबंधक कार्यालय प्रथम, तृतीय और चतुर्थ में प्रत्येक रविवार को रोस्टर के आधार पर सामान्य कार्यदिवस की तरह संचालित होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 19 अप्रैल को सदर-प्रथम, 26 अप्रैल को सदर-तृतीय और तीन मई को सदर-चतुर्थ कार्यालय खुलेंगे। यह क्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा। रविवार को भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कामकाज होगा जबकि पंजीकरण के लिए अपॉइंटमेंट सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मिलेंगे। इस व्यवस्था में विवाह पंजीकरण भी शामिल है। सामान्य दिनों की तरह उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed