फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registry office investigated the temple's registry

रजिस्ट्री कार्यालय ने की बिना जांच मंदिर की रजिस्ट्री

Tue, 09 Feb 2021 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Registry office investigated the temple's registry
रजिस्ट्री कार्यालय ने की बिना जांच मंदिर की रजिस्ट्री
विज्ञापन

मेरठ। कोर्ट के आदेश पर 37 साल पूर्व जिस प्राचीन शिव मंदिर को आवास विकास ने एक्वायर नहीं किया। उसी भूमि की रजिस्ट्री कार्यालय ने दो बार अलग-अलग लोगों के नाम पर रजिस्ट्री कर दी। विभाग के दिए गए शिकायत पत्र, वीडियो फुटेज, फोटो और शपथ पत्रों को अधिकारियों द्वारा दरकिनार किए जाने के जाने के विरोध में भाजपा नेता, संयुक्त व्यापार संघ और उससे जुड़े व्यापारिक संगठनों ने रजिस्ट्री कार्यालय में प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ने पर उप निबंधक ने व्यापारियों को कोर्ट में जाने की सलाह दी।
नई सड़क नानू कंपाउंड स्थित प्रचीन शिव मंदिर की दो लोगों ने रजिस्ट्री करा ली है। सोमवार को संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज और भाजपा नेता करुणेश नंदन गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों और भाजपाइयों ने रजिस्ट्री कार्यालय में हंगामा किया। शास्त्रीनगर व्यापार संघ के संरक्षक सतीश चंद्र गर्ग ने बताया कि शिव मंदिर वर्ष 1970 में नानू सिंह ने बनवाया था। आवास विकास भूमि को एक्वायर करने की तैयारी कर रहा था। तब वह लोग कोर्ट चले गए। कोर्ट ने 1984 में आदेश मंदिर के पक्ष में दिया। मंदिर के चारों तरफ के क्षेत्र में बनाए गए भवनों की रजिस्ट्री में भी प्रचीन शिव मंदिर को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी विरेंद्र शर्मा बिल्लू और जितेंद्र अग्रवाल अट्टू ने बताया कि 2018-19 में योगेश सैनी ने मंदिर की भूमि का बैनामा कराया था। लॉकडाउन में मंदिर के बुर्ज को तोड़कर बंद कर दिया गया। विरेंद्र शर्मा ने इस संबंध में योगेश सैनी के खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में रजिस्ट्री कार्यालय में अक्तूबर 2020 में शिकायत की गई। व्यापारियों को आरोप है कि रजिस्ट्री कार्यालय ने दोबारा मंदिर का बैनामा सम्राट स्वीट्स ग्रुप से विवेक शर्मा के नाम पर कर दिया। 30 जनवरी की रात को मंदिर में तेज आवाज में डेक बजाकर मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया। सतीश गर्ग ने इस मामले में विवेक शर्मा, योगेश सैनी के खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आंदोलन के बाद मंदिर में दोबारा पूजन कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता और व्यापारिक संगठन रजिस्ट्री कार्यालय में उप निबंधक सदर प्रथम रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव से मिले और समस्याओं के संबंध में अवगत कराया। व्यापारियों ने कोर्ट में जाने की चेतावनी दी। इस दौरान कमल ठाकुर, नीरज त्यागी, विजय गांधी, जितेंद्र अग्रवाल अट्टू, मुनीष शर्मा, सतीश चंद्र गर्ग, अशोक, आशीष, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed