फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registry department will investigate those who repeatedly reduce stamp duty

Meerut News: स्टांप ड्यूटी बार-बार कम लगवाने वालों की जांच करेगा रजिस्ट्री विभाग

Sun, 02 Mar 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Registry department will investigate those who repeatedly reduce stamp duty
मेरठ। स्टांप ड्यूटी बार-बार कम लगवाने वालों की भी जांच अब रजिस्ट्री विभाग करेगा। पहले नोटिस और फिर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। शासन द्वारा रजिस्ट्री विभाग को पत्र भेजा गया है। इसकी जानकारी लगने पर रजिस्ट्री कराने वाले अधिवक्ता और वेंडर ने भी मॉनीटरिंग शुरू करा दी है। बताया गया है कि रजिस्ट्री में लगने वाले स्टांप और संपत्ति का मिलान करने के लिए अधिकारी भी टीम गठित करेंगे।
विज्ञापन

स्टांप ड्यूटी बचाने के लिए मकान का प्लाट और आवासीय जगह का उपजाऊ भूमि बताकर बैनामा कराया जाता है। मेरठ में छह उप निबंधक कार्यालय है, जहां पर रोजाना रजिस्ट्री होती है। कम स्टांप लगाकर रजिस्ट्री की जा रही है, इसका खुलासा हर महीने उप निबंधक द्वारा भेजी जांच रिपोर्ट में हुआ है। बताया गया कि प्रतिमाह अनुमानित दो करोड़ से ऊपर की स्टांप चोरी होना पाया जाता है। मेरठ के अलावा अन्य सभी जनपदों में यह खेल चल रहा है। इसको रोकने के लिए शासन ने सभी रजिस्ट्री विभाग में एक पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जिसमें लिखा है कि एक अधिवक्ता या एक वेंडर द्वारा पांच या उससे अधिक बार रजिस्ट्री में स्टांप ड्यूटी कम लगाई जाती है तो उनकी भूमिका की जांच होगी। जानबूझकर स्टांप ड्यूटी कम लगने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। रजिस्ट्री कराने वाले पहले संपत्ति का मुआयना करें और फिर उसके आधार पर स्टांप ड्यूटी लगाकर बैनामा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
शासन से एक पत्र मिला है। जिसमें 5 बार स्टांप ड्यूटी लगवाकर बैनामा करने वालों की जांच रजिस्ट्री विभाग करेगा। नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। स्टांप ड्यूटी चोरी होने पर शिकंजा कसना प्राथमिकता है।
नवीन शर्मा, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed