फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration of women was done in labor department, villagers nabbed two youths

श्रम विभाग में करा रहे थे महिलाओं का पंजीकरण, ग्रामीणों ने दो युवकों को दबोचा

Thu, 12 Nov 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Registration of women was done in labor department, villagers nabbed two youths
श्रम विभाग में करा रहे थे महिलाओं का पंजीकरण, ग्रामीणों ने दो युवकों को दबोचा
विज्ञापन

खरखौदा। श्रम विभाग में पंजीकरण कराने के नाम पर गांव फफूंडा में ग्रामीणों ने दो युवकों को दबोच लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

बुधवार को दो युवक गांव फफूंड़ा में पहुंचे तथा श्रम विभाग में पंजीकरण करने की बात कहने लगे। दोनों युवकों ने गांव की महिलाओं से फर्जी पंजीकरण के नाम पर 375 रुपये ले लिए। सूचना पर गांव फफूंडा निवासी समाज सेविका पूनम शर्मा भी मौके पर पहुंची। पूनम ने श्रम विभाग के नाम पर पंजीकरण करने वाले दोनों कथित कर्मियों से आई कार्ड व अन्य कागजात की मांग की। साथ ही ग्रामीणों ने श्रम विभाग में पंजीकरण करने के लिए टीम भेजे जाने के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने ऐसी कोई भी टीम भेजे जाने से इनकार किया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बंधक बना लिया तथा पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर अधिकारियों को सूचित कर दिया है। अधिकारियों के आदेेश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed