फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration of graduates started in campus-colleges

कैंपस-कॉलेजों में स्नातक के रजिस्ट्रेशन शुरू

Sat, 25 Jul 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Registration of graduates started in campus-colleges
कैंपस-कॉलेजों में स्नातक के रजिस्ट्रेशन शुरू
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक के 35 विषयों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। यूपी बोर्ड का डाटा फीड होने के बाद शुक्रवार से रजिस्ट्रेशन होने लगे। आईसीएसई के छात्र शनिवार दोपहर बाद से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सीबीएसई 12वीं में पास हुए छात्र-छात्राओं को अभी दो दिन का समय लगेगा। रजिस्ट्रेशन करते समय ध्यान रखें कि तीन कॉलेजों का विकल्प भरना है। मोबाइल नंबर और ईमेल अपना ही भरें। कैंपस-कॉलेजों में 50 फीसदी सीटें यूपी बोर्ड और 50 फीसदी सीबीएसई-आईसीएसई और अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए हैं।
मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों और कैंपस में रजिस्ट्रेशन सीसीएसयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। विवि ने एडमिशन पोर्टल 14 जून से खोल रखा था। अभी तक पिछले तीन सालों में पास हुए छात्र-छात्राएं ही रजिस्ट्रेशन कर पा रहे थे। यूपी बोर्ड से छात्रों का डाटा मिलने के बाद शुक्रवार शाम से इस बार 12वीं में पास होने वाले छात्रों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए। आईसीएसई का डाटा शनिवार दोपहर तक फीड हो जाएगा। इसके बाद ये छात्र भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड का डाटा शनिवार को मिलेगा, इसको अपलोड करने में दो दिन लगेंगे। ऐसे में सीबीएसई में पास होने वाले छात्र सोमवार से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करने के लिए www.ccsuniversity.ac.in या www.ccsuweb.in पर जाना होगा। इसके बाद स्नातक प्रवेश पंजीकरण पर क्लिक करें। इसके बाद एक वीडियो आएगा। इस पर क्लिक करने के बाद फार्म भरने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। ध्यान रखें कि फार्म में मोबाइल नंबर अपना ही भरें। आपको विषय का चुनाव करने के बाद तीन कॉलेज भरने हैं। मेरिट के आधार पर ही कॉलेज मिलेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए 115 रुपये ऑनलाइन डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब हैं सीटें
सीसीएसयू में यूजी के 35 कोर्सों में एक लाख 50 हजार से अधिक सीटें हैं। अकेले मेरठ में गर्वमेंट कॉलेजों में बीए-बीएससी-बीकॉम में 10 हजार पांच सौ सीटें हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में इन विषयों के अलावा बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीबीए, बीसीए समेत सभी 35 कोर्सों में 30 हजार के करीब सीटें हैं। सीसीएसयू के परिक्षेत्र में मेरठ-सहारपुर मंडल के कॉलेजों में एक लाख 50 हजार सीटों पर यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई में दो लाख 30 हजार के करीब छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इनमें से काफी छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग में जाएंगे। 20 फीसदी से अधिक प्राइवेट में चले जाते हैं। ऐसे में खूब सीटें हैं। हर साल सेल्फ फाइनेंस में 30 से 40 हजार तक सीटें खाली रह जाती हैं।

बीए-बीएससी-बीकॉम में सबसे ज्यादा आवेदन
बृहस्पतिवार तक पोर्टल पर पूर्व के वर्षों में पास हुए 10 हजार के करीब छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए थे। शुक्रवार को यूपी बोर्ड का डाटा फीड होते ही रात तक इनकी संख्या 14 हजार को पार कर गई। पिछले कई सालों की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन 12645 बीए में हुए हैं। बीएससी में 4158 और बीकॉम में 3204 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। कई सालों की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा एडमिशन इन्हीं कोर्सों में होंगे। ऐसे में इन विषयों में गर्वमेंट कॉलेजों में मेरिट 65-70 तक रह सकती है। मेरठ जिले में बात करें तो यहां के 16 गर्वमेंट कॉलेजों में छह गर्ल्स कॉलेज हैं। कोएड कॉलेजों में भी गर्ल्स का कोटा है।
मेरठ के कॉलेजों में सीटों का हाल
कॉलेज - विषय - सीटें
मेरठ कॉलेज - बीए, बीएससी, बीकॉम - 2400
एनएएस कॉलेज - बीए, बीएससी, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 1070
डीएन डिग्री कॉलेज - बीकॉम, बीएससी - 1040
संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर - बीए, बीएससी, बीकॉम - 620
एएस पीजी कॉलेज मवाना - बीकॉम, बीएससी - 240
कृषक पीजी कॉलेज मवाना - बीए - 400
चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य कॉलेज माछरा- बीए बीएससी - 560
श्री शालीग्राम शर्मा स्मारक कॉलेज रासना -बीए, बीए होम साइंस - 280
आरजी कॉलेज - बीए, बीएससी, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 1360
इस्माईल कॉलेज - बीए, बीएसी, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 880
कनोहर लाल कॉलेज - बीए, बीकॉम, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 560
शहीद मंगल पांडे गल्र्स डिग्री कॉलेज - बीए, बीएससी, बीकॉम - 540
सेंट जोजफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरधना - बीए, बीए ड्राइंग - 320
राजकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज खरखौदा में 400 के करीब सीटें हैं।
नोट : मेरठ के 14 कॉलेजों में 10500 से अधिक सीटें हैं। इनमें आठ कोएड कॉलेज और छह गर्ल्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed