{"_id":"5d4741028ebc3e6cc768aff5","slug":"registration-for-inter-school-dance-contest-meerut-news-mrt4367331144","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर स्कूल डांस कांटेस्ट के लिए कराएं पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर स्कूल डांस कांटेस्ट के लिए कराएं पंजीयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम
मेरठ। अमर उजाला के अभिनव अभियान माँ तुझे प्रणाम में स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी भाग लेकर आजादी का जश्न मनाएंगे। आयोजनों की शृंखला में 13 अगस्त को होने वाले इंटर स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता के लिए टीमों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। प्रतियोगिता चौधरी चरण सिंह विवि के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सुबह 9 बजे से होगी।
प्रतियोगिता में सभी बोर्ड के स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। नृत्य की थीम देशभक्ति होनी चाहिए। प्रतियोगिता में हर समूह को प्रस्तुति के लिए 8 मिनट का समय दिया जाएगा। एक समूह में कम से कम 10 व अधिकतम 15 प्रतिभागी ही होने चाहिए और एक स्कूल से केवल एक ही एंट्री मान्य होगी। डांस प्रतियोगिता दो समूहों में होगी। जूनियर ग्रुप में 5वीं से 8वीं कक्षा तथा सीनियर ग्रुप में 9वीं से 12वीं कक्षा के प्रतिभागी भाग लेंगे। विजेताओं को पुरस्कार के रूप में नकद राशि दी जाएगी। सीनियर ग्रुप में 21हजार, 11 हजार व 5100 रुपये तथा जूनियर वर्ग में 11 हजार, 5100 व 2100 रुपये का पुरस्कार होगा। पंजीकरण कराने के लिए फोन नंबर 9897551109 नंबर पर संपर्क करें।
रैंपवॉक करें और जीते तीज क्वीन का खिताब
मेरठ। अभियान के तहत महिलाओं के लिए तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। तीज क्वीन प्रतियोगिता के ऑडिशन 8 व 9 अगस्त को दोपहर 3 बजे होंगे। 10 अगस्त को फिनाले के प्रतिभागियों के लिए डांसिंग कार्यशाला व ग्रूमिंग सेशन का आयोजन होगा। ऑडिशन में शॉर्ट लिस्ट होने वाली प्रतिभागी 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे होने वाले फिनाले में भाग लेकर तीज क्वीन का खिताब जीतेंगी। ऑडिशन से लेकर फिनाले तक के सभी आयोजन गढ़ रोड स्थित होटल सम्राट हैवेंस होंगे। आयोजन में शहर के किसी भी वर्ग की महिलाएं व युवतियां भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं।
विज्ञापन
ये हैं प्रतियोगिता के नियम
-प्रतियोगिता में 25 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक की महिलाएं भाग ले सकेंगी।
- पहले पंजीयन क राना अनिवार्य होगा, पंजीयन निशुल्क है।
- प्रतियोगिता की थीम देशभक्ति, धार्मिक व लोकसंगीत एवं लोकगीत है।
- प्रतियोगिता में तीन राउंड पहला कैटवॉक, दूसरा प्रस्तुति (नृत्य, गायन, मिमिक्री कोई भी प्रस्तुति) व तीसरा साक्षात्कार राउंड होगा।
- तीज क्वीन प्रतियोगिता के पंजीकरण के लिए 9897551109, 8218337007 पर संपर्क करें।