फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Register online from today in the first year of graduation

मेरठ : स्नातक प्रथम वर्ष में आज से करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, कैंपस-कॉलेजों में हैं 1.40 लाख सीटें

Sat, 21 Aug 2021 11:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 21 Aug 2021 11:19 AM IST
सार

अगर कोई छात्र-छात्रा विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी हैं तो वह दो मेजर विषय अपने विज्ञान के लेंगे। तीसरा विषय अलग ले सकते हैं।

विज्ञापन
Register online from today in the first year of graduation
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ के सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। छात्र-छात्राएं फॉर्म में तीन कॉलेजों का विकल्प भरें। अगर कैंपस में प्रवेश लेना चाहते हैं तो पहली वरीयता में कैंपस और दूसरी-तीसरी वरीयता में कॉलेजों का नाम भरें।

विज्ञापन


सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में बीए-बीएससी-बीकॉम के अलावा 22 अन्य कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। एक फोन न. पर एक ही रजिस्ट्रेशन करें।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ले सकते हैं बहुसंख्यक विषय
अगर कोई छात्र-छात्रा विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी हैं तो वह दो मेजर विषय अपने विज्ञान के लेंगे। तीसरा विषय अलग ले सकते हैं। इसमें एक विषय आर्ट संकाय से भी लिया जा सकता है। कॉलेजों में सीटों के आधार पर इन कोर्सों का आवंटन होगा। तीन मुख्य विषय चुनने के अलावा विद्यार्थी को एक माइनर इलेक्टिव पेपर का अध्ययन करना होगा। इन पेपर का चुनाव भी वह अपने संकाय या दूसरे संकाय से कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंपस-कॉलेजों में हैं 1.40 लाख सीटें
सीसीएसयू में 1.40 लाख सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन होंगे। इनमें मेरठ में एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 41,723 सीटें हैं। बागपत में 14,355, बुलंदशहर में 28,636, गौतमबुद्घनगर में 15,601, गाजियाबाद में 25,333, हापुड़ में 13,807, मुजफ्फरनगर में 20,342, सहारनपुर में 32,156 और शामली में सरकारी और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 9,013 सीट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed