{"_id":"68f5060a0fe892dbdd03ec50","slug":"register-on-the-portal-and-get-mustard-seeds-meerut-news-c-73-1-smrt1028-105389-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन, मिलेगा सरसों का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन, मिलेगा सरसों का बीज
Sun, 19 Oct 2025 09:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 19 Oct 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
माछरा। क्षेत्र में सरसों की फसल की बुवाई शुरू हो गई है। ब्लॉक माछरा के राजकीय कृषि बीज भंडार पर सरसों का बीज निशुल्क दिया जा रहा है। किसानों को रजिस्ट्रेशन के बाद यह निशुल्क दिया जाएगा।
क्षेत्र में रबी फसलाें की बुवाई अक्टूबर, नवंबर माह में होती है। इसके लिए किसान खेतों की तैयारी कर रहे है। किसान राकेश त्यागी, दीपक कुमार आदि का कहना है कि खेतों में धान की फसल कट चुकी है। खाली खेतों का पलेवा किया जा रहा है। कुछ किसानों ने सरसों की बुवाई शुरू कर दी है। एडीओ कृषि राजकुमार सिंह ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडार माछरा पर सरसों का बीज उपलब्ध है जो किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। राजकीय कृषि बीज भंडार माछरा के प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि जिस तरह भंडार पर बीज उपलब्ध होगा, किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। किसान जनसेवा केंद्र अन्य केंद्रों से इसके लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं। रजिस्ट्रेशन के बाद किसान के मोबाइल फोन पर मैसेज आएगा।