फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Refusal to marry if car and Rs 10 lakh cash is not given

Meerut News: कार और 10 लाख नकदी नहीं देने पर शादी से इन्कार

Thu, 12 Feb 2026 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Refusal to marry if car and Rs 10 lakh cash is not given
- पीड़िता ने युवक पर होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। शादी से सात दिन पहले दूल्हे द्वारा शादी से इन्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के परिजनों ने पल्लवपुरम फेस दो निवासी विशाल गोयल के परिजनों पर 10 लाख रुपये और ब्रेजा कार दहेज में नहीं देने पर शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया है। दौराला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।
दौराला निवासी युवती ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पल्लवपुरम फेस दो निवासी विशाल गोयल से 19 मई 2025 को सगाई हुई थी। सगाई होने के बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। बताया कि विशाल ने उसे काॅल कर मिलने बुलाया और मेरठ के एक होटल में ले गया। आरोप है कि होटल में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि दोनों के परिजनों ने उनकी शादी के लिए 19 फरवरी की तारीख तय की। इसके लिए शादी के कार्ड भी रिश्तेदारों और परिचितों में वितरित कर दिए गए।
विज्ञापन

शादी से सात दिन पहले विशाल ने दहेज में 10 लाख रुपये और कार नहीं देने पर शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती के पिता युवक के परिजनों को मनाने पहुंचे और उनकी काफी मान मनौव्वल की लेकिन युवक शादी नहीं करने की जिद पर अड़ा रहा। युवती अपने परिजनों के साथ दौराला थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी देते हुए विशाल, विजय, बीना, स्वाति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, शादी से इन्कार करने पर पुरुषोत्तम उपाध्याय, ऋचा गोस्वामी आदि दौराला थाने पहुंचे और युवक व उसके परिजनों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed