फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reema murder: Abortion was done earlier also in the hope of marriage

रीमा हत्याकांड : शादी की उम्मीद में पहले भी कराया था गर्भपात

Thu, 06 Jul 2023 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Reema murder: Abortion was done earlier also in the hope of marriage
सरधना। गांव खिर्वा नौआबाद में हुई रामबीरी उर्फ रीमा की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि महिला के गर्भवती होने पर वह अपने प्रेमी पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। शादी की उम्मीद में उसने पहले भी गर्भपात कराया था। इससे परेशान होकर उसके प्रेमी ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर गला दबाकर व ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि खिर्वा नौआबाद निवासी रामबीरी उर्फ रीमा का पास के गांव खिर्वा जलालपुर निवासी आदेश पुत्र समंदर सैन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते रामबीरी दो बार गर्भवती हुई थी। उसने आदेश पर शादी का दबाव बनाया। आदेश ने उसे गर्भपात कराने के बाद शादी का आश्वासन दिया। रीमा ने शादी की उम्मीद में दो बार गर्भपात करा चुकी थी। अब तीसरी बार सवा महीने की गर्भवती थी। रीमा ने फिर शादी के लिए आदेश से कहा तो वह टरकाने लगा। दोनों की आपस में बहस भी हुई थी। रीमा की मां सुरेंद्री ने आदेश के घर पहुंचकर उसकी मां के सामने दोनों की शादी का प्रस्ताव भी रखा था।
विज्ञापन

बीते रविवार को रात करीब 11 बजे आदेश ने रामबीरी को फोन कर घर से बुला लिया। रामबीरी के आने पर आदेश ने उसे बाइक पर बैठाया और ईख के खेत में ले गया। जहां उसने रामबीरी के साथ मारपीट की और उसका सिर ईंट पर पटक दिया। जिससे रीमा बेहोश हो गई। इस दौरान आदेश के साथ चार दोस्त भी मौजूद रहे। इस दौरान रीमा, आदेश से जिंदगी की भीख मांगती रही, लेकिन प्रेमी का दिल नहीं पसीजा। तभी अपने दोस्त संदीप को फोन करते हुए उसे बाइक से ले जाने के लिए कहा। वह दीपक के साथ बाइक पर बैठकर वहां से भाग आया। सिर में गंभीर चोट लगने से रामबीरी की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि रीमा की हत्या में मुख्य आरोपी आदेश, उसके दोस्त आर्यन पुत्र सतीश, संदीप पुत्र ब्रजलाल, दीपक पुत्र नन्ने व रोहित पुत्र बोबी भी शामिल थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed