फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Recycling of electronic waste is a must

इलेक्ट्रॉनिक कचरे को रिसाइकिल करना जरूरी

Thu, 28 Aug 2025 07:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Recycling of electronic waste is a must
मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को ‘रिसाइक्लिंग ऑफ इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने बताया कि रिसाइक्लिंग ऑफ ई-वेस्ट अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है। प्रो. कल्पना चौधरी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे को रिसाइकिल करना जरूरी है, क्योंकि यह हानिकारक पदार्थों को पर्यावरण में फैलने से रोकता है।
विज्ञापन

जागरूक नागरिक संगठन के अध्यक्ष गिरीश कुमार शुक्ला ने बताया कि ई-कचरे के अनुचित निपटान से हानिकारक पदार्थ मिट्टी और पानी के स्रोतों में रिस सकते हैं। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र दिए गए। प्रतियोगिता में इकरा खालिद व जैनब खान ने प्रथम, अफशीन व खुशी सैनी ने द्वितीय और मेहनाज व अजरा परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिया मीणा, तन्वी कश्यप व काजल को सांत्वना पुरस्कार मिला। छात्राओं को रिसाइकिल ऑफ वेस्ट पर एक गेम भी खिलाया गया। जीतने वाली छात्राओं को उपहार दिए गए। कार्यक्रम में प्रो. रजनी श्रीवास्तव, प्रो. मंजू सिंह, डॉ. गीता सिंह, डॉ. ज्योत्सना व हिमानी का विशेष योगदान रहा। दिव्या, श्रुति शुक्ला, प्रिया मीणा, भूमि नेगी, आंचल भारती, अदिति सिंह, मदीहा, आयशा, दीपांशी, जैनब और महनाज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed