{"_id":"6a2ae7fe032d26bb3a01ed8c","slug":"recruited-into-the-police-force-by-submitting-forged-documents-fir-registered-meerut-news-c-43-1-smrt1044-100935-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फर्जी दस्तावेज जमा कर पुलिस में हुआ भर्ती, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फर्जी दस्तावेज जमा कर पुलिस में हुआ भर्ती, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
नोट: बरेली के लिए ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -
- पुलिस ने तलाश की तो आरोपी बरेली पुलिस ट्रेनिंग से भाग गया
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर(मेरठ )। गांव फतेहपुर नारायण निवासी अवनीश ने अपने ही गांव के राहुल पर फर्जी दस्तावेज जमा कर पुलिस में भर्ती होने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही उसके पिता सतीश तथा मां सुमन पर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन भनक लगने के बाद वह पुलिस ट्रेनिंग से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी सिपाही को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
किठौर थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार के अनुसार, गांव फतेहपुर नारायण निवासी अवनीश ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके गांव का राहुल, उसके पिता सतीश तथा मां सुमन ने पुलिस भर्ती के दौरान अपने दो फर्जी मार्कशीट तथा अन्य दस्तावेज तैयार कराकर राहुल को उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती कराया है। इस मामले में एक पुलिस कर्मी भी शामिल होने की बात बताई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में राहुल दोषी पाया गया, जिसके बाद ही राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। राहुल इस समय बरेली में सिपाही की ट्रेनिंग कर रहा है। भनक लगते ही वह ट्रेनिंग से गायब हो गया। इस मामले में पीड़ित की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र व सबूतों की पैन ड्राइव भेजकर कठोर कार्रवाई की मांग की गई थी।-- -- -- -- -
विज्ञापन
- पुलिस ने तलाश की तो आरोपी बरेली पुलिस ट्रेनिंग से भाग गया
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर(मेरठ )। गांव फतेहपुर नारायण निवासी अवनीश ने अपने ही गांव के राहुल पर फर्जी दस्तावेज जमा कर पुलिस में भर्ती होने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही उसके पिता सतीश तथा मां सुमन पर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन भनक लगने के बाद वह पुलिस ट्रेनिंग से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी सिपाही को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
किठौर थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार के अनुसार, गांव फतेहपुर नारायण निवासी अवनीश ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके गांव का राहुल, उसके पिता सतीश तथा मां सुमन ने पुलिस भर्ती के दौरान अपने दो फर्जी मार्कशीट तथा अन्य दस्तावेज तैयार कराकर राहुल को उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती कराया है। इस मामले में एक पुलिस कर्मी भी शामिल होने की बात बताई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में राहुल दोषी पाया गया, जिसके बाद ही राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। राहुल इस समय बरेली में सिपाही की ट्रेनिंग कर रहा है। भनक लगते ही वह ट्रेनिंग से गायब हो गया। इस मामले में पीड़ित की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र व सबूतों की पैन ड्राइव भेजकर कठोर कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन