{"_id":"603fed4c8ebc3ee97444ff0c","slug":"recovery-of-seven-lakhs-in-two-days-from-electricity-consumers-mawana-news-mrt5281971100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ताओं से दो दिन में सात लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ताओं से दो दिन में सात लाख की वसूली
विज्ञापन

फलावदा। विद्युत निगम द्वारा बकाया वसूलने के लिए एकमुश्त समाधान योजना के तहत कैंप लगाकर बकाएदार उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराकर ब्याज में शत प्रतिशत छूट देते हुए लाखों रुपया वसूला।
विद्युत निगम का स्थानीय बिजली उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपया बकाया चल रहा है। बकाया वसूली के लिए निगम द्वारा चलाई गई एकमुश्त समाधान योजना में ब्याज पर शत प्रतिशत छूट देकर दो दिन में करीब सात लाख रुपये की वसूली की गई। बिजलीघर के अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि नलकूप तथा घरेलू कनेक्शनों पर एक से 15 मार्च तक बकाया बिल का 30 फीसदी जमा कराकर पंजीकरण कराने वालों को निगम द्वारा ब्याज में शत प्रतिशत छूट दी जा रही है। योजना के अंतर्गत गांव दादूपुर, नेडू सहित स्थानीय बिजलीघर पर कैंप लगाया गया। योजना के तहत करीब 60 बकाएदार उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर इसका लाभ उठाया। टीम में जेई विनोद कुमार, टीजीटू पंकज शर्मा, राहुल, संदीप तथा लाइनमैन इकराम, सतवीर, मौजपाल, संजय आदि रहे।