फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   record voting

रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, पांच लाख पहुंचा आंकड़ा

Sun, 26 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
record voting
रुणकी रोड पर वोटिंग - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी के लिए शहरवासी रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग कर रहे हैं। एक ही दिन में करीब ढाई लाख वोट किए गए हैं। शुक्रवार तक ढाई लाख वोट की गई थीं, जो शनिवार शाम तक पांच लाख के करीब पहुंच गईं। माना जा रहा है कि अगर तीन दिन और इसी तरह वोटिंग हो गई तो मेरठ का दावा बेहद मजबूत हो जाएगा। लोगों की जागरूकता के कारण राह आसान भी नजर आ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर में स्मार्ट सिटी की वोटिंग को लेकर त्योहार जैसा माहौल रहा। जिमखाना मैदान में जमकर वोट बरसे। पंडालों में 70 कंप्यूटर लगाए गए। दिन निकलते ही शहर विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिमखाना मैदान में डेरा डाल दिया। सुबह से शाम तक वोटिंग होती रही। विधायक ने हाथ जोड़कर लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित किया। जिमखाना मैदान मार्ग से गुजरने वाला शायद ही कोई व्यक्ति रहा हो जिससे विधायक ने स्मार्ट सिटी के लिए वोट न कराया हो। सुबह से शाम तक 60 हजार लोगों से वोटिंग कराई गई। इस दौरान कैंप में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विवेक वाजपेयी, पार्षद राजू वर्मा, गौरव नामदेव, राकेश शर्मा, राजकमार मुन्ना, मनोज खददर, प्रमोद मित्तल, आशीष, सेंसरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऐसे हुई वोटिंग
ऑनलाइन, मिस्ड कॉल, फेसबुक से साढ़े चार लाख से अधिक वोटिंग
एक लाख से अधिक फॉर्म फीड करने के लिए बाकी

डॉ. बालियान ने की वोटिंग
अमर उजाला के सहयोग से शनिवार को मलियाना में होली चौक पर स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग कैंप लगाया गया। सुबह से शाम तक ऑनलाइन और ऑफलाइन वोटिंग की गई। कैंप में कैलाश चंद भारती, वीर सिंह सैनी, सुमित सैनी, देवेंद्र प्रजापति, संजय सैनी, विक्रम पाल, शिवम गर्ग, सोनू, उमेश, दीपक, राजू आदि मुख्य रहे। शारदा रोड पर व्यापार संघ अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने वोटिंग कैंप लगाया। पहल एक प्रयास संस्था के अध्यक्ष डॉ. विश्वजीत बैंबी, प्रभारी अमित शर्मा ने अपनी टीम को साथ लेकर डोर टू डोर संपर्क करके स्मार्ट सिटी के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन और मिस्ड कॉल से वोटिंग कराई। 50 231 वोट हैं। शिक्षिका डॉ. कौशर जहां ने मुस्लिम इलाकों के बाजारों में डोर टू डोर व्यापारी और जनता से मिस्ड कॉल और ऑफलाइन फार्म के माध्यम से स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग कराई। स्वच्छ मेरठ स्वच्छ भारत अभियान की टीम ने डीएन कॉलेज पर कैंप लगाया। कैंप में राहुल शर्मा, हेमराज सैनी, संजय ुप्ता, विकास शर्मा, संजय, विकास, मनोज सैनी, कपिल, राजीव, दीपक, अमन वर्मा और आशीष मौजूद रहे। वैश्य समाज महानगर ट्रस्ट के तत्वावधान में फूलबाग कालोनी मुख्य मार्ग पर स्मार्ट कैंप लगाया गया। साथ ही ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर फॉर्म भरवाए। इस अभियान में शांत स्वरूप गुप्ता, एके गर्ग, एमसी गुप्ता, पीयूष मित्तल, विजय गुप्ता, बीना गर्ग, शैली गोयल, आरएस गुप्ता, सीमा मित्तल, अमित गुप्ता, निशांत गुप्ता, अंजना गुप्ता, नीरज गुप्ता, मधुलिका, अनुज का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर बोले, 28 तक कर सकते वोटिंग
महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि 28 जून तक स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग संचालित रहेगी। इसका प्रस्ताव शुक्रवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव के सामने भी रखा जा चुका है। इसलिए मेरठ की जनता से अपील है कि वह इसी प्रकार स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग करते रहे। क्योंकि 29 जून को राज्य सरकार के सामने प्रपोजल रखते समय मेरठ का इतिहास भी दर्ज हो। उन्होंने कहा कि मेरठ की जनता ने वोटों की बारिश करके यह स्पष्ट कर दिया है कि अब मेरठ को स्मार्ट सिटी बनने से कोई नहीं रोक सकेगा।
रविवार को यहां लगेंगे कैंप
हंस चौराहा, सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय पर दोपहर 12 बजे से।
सोमवार को यहां लगेंगे कैंप
रेलवे रोड चौराहा और जेल चुंगी पर सुबह 10 से शाम सात बजे तक।

स्मार्ट सिटी को पुलिस का भी साथ
स्मार्ट सिटी के लिए पुलिसकर्मी भी वोटिंग कर रहे हैं। विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शहर के 16 थाने और एसएसपी कार्यालय में स्मार्ट सिटी वोटिंग के फार्म भिजवाए थे। पुलिस ने 25 जून को एसएसपी कार्यालय और सभी थानों से 250-250 भरे फार्म प्राप्त हुए हैं।


मेरठ कालेज प्रशासन ने भरे 650 फॉर्म
वोटिंग में शिक्षक, चिकित्सक, व्यापारी, किसान, आम नागरिक सभी एकजुट होकर आगे आए हैं। मेरठ कालेज प्रशासन ने 650 वोट कराई हैं।

वोट करने के बाद खोला रोजा
शनिवार को कचहरी परिसर में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में पहुंचे सभी रोजेदारों ने स्मार्ट सिटी की ऑफलाइन वोट करने के बाद ही रोजा खोला। 1500 लोगों ने स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed