{"_id":"6042947b8ebc3ec79d12d2fc","slug":"record-burned-by-teacher-in-rishabh-academy-meerut-news-mrt528540866","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषभ एकेडमी में शिक्षिका जला रही थी गोपनीय दस्तावेज, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषभ एकेडमी में शिक्षिका जला रही थी गोपनीय दस्तावेज, पुलिस पहुंची
विज्ञापन

मेरठ। ऋषभ एकेडमी में बड़ा घोटाला चल रहा है। अब शिक्षिकाएं रिकॉर्ड को नष्ट करने में लगी हैं। इसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक सीरियल नंबर पर दो छात्रों के एडमिशन होने की बात बताई जा रही है। पुलिस ने दस्तावेज सील कर दिए हैं।
सदर बाजार थाना पुलिस को सूचना मिली कि कैंट स्थित ऋषभ एकेडमी में पुराने विवाद से जुड़े दस्तावेज नष्ट किए जा रहे हैं। एसएसआइ गौरव राणा स्कूल पहुंचे तो कुछ शिक्षिका दस्तावेज नष्ट कर रही थीं। उन्होंने पूछताछ की तो बताया कि प्रधानाचार्य याचना भारद्वाज के कहने पर ऐसा कर रही हैं। इसके बाद एसएसआइ ने दस्तावेजों को सील कर दिया।
उन्होंने बताया कि एक ही स्कालर नंबर (सीरियल नंबर) पर दो छात्रों का एडमिशन चल रहा है।
कक्षा चार के छात्र का सीरियल नंबर और कक्षा 12 के छात्र का नंबर एक ही है। मवाना वाले स्कूल की जानकारी भी मिली है। उसकी मान्यता के बारे में पता किया जाएगा। वहां के नौवीं से 12वी तक के बच्चों के सीरियल नंबर ही कैंट स्थित स्कूल के जूनियर छात्रों से मिल रहे हैं। इसलिए प्रधानाचार्य को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं, दस्तावेज फाड़ने के मामले को पुराने मुकदमे की विवेचना का हिस्सा भी बनाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक प्रधानाचार्य का कहना है कि दस्तावेज नष्ट करने की उनको कोई जानकारी नहीं है। शुक्रवार को वह छुट्टी पर थी, जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं। सब निराधार हैं।