फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Real police run after fake, caught two crooks

नकली पुलिस के पीछे भागी पुलिस, बाजार में भगदड

Fri, 17 Jan 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Real police run after fake, caught two crooks
दोनों ठगों को लेकर जाती पुलिस।
मेरठ। शहर सराफा बाजार में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार पुलिस के पीछे पुलिस को पैदल भागते देख अफरातफरी मच गई। आगे वाले दोनों पुलिसकर्मियों के पीछे भाग रहा सिपाही पिस्टल तानते हुए चेतावनी दे रहा था कि रुक जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा। अचानक बाइक स्लिप हुई और दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर जा गिरे। लेकिन उसके बावजूद पास ही मंदिर में जा घुसे। बाद में पता चला कि मंदिर में घुसे दोनों पुलिसकर्मी फर्जी हैं और उनके पोस्टर सराफा बाजार में चस्पा हैं। यह सुनते ही भीड़ ने इन फर्जी पुलिसकर्मियों को जमकर धुन दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार करीब तीन साल से शहर सराफा बाजार में स्थानीय और बाहरी सराफा कारोबारियों से पुलिस की वर्दी में दो लोग ठगी और लूटपाट करते आ रहे थे। हैरानी की बात है कि दोनों पकड़े नहीं गए। इसको लेकर सराफा कारोबारी कई बार तीखा आक्रोश जता चुके थे। दोनों ठगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे और उनके पोस्टर सराफा बाजार में लगे हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस की वर्दी में दो लोग बाइक से सराफा बाजार में घूम रहे थे। बाजार में मौजूद थाना देहली गेट के सिपाही कुलदीप और आशू दिवाकर ने इन्हें देखा तो झट से पहचान लिया। दोनों पुलिस वालों को देखकर इन फर्जी पुलिसकर्मियों ने बाइक मोड़ ली तो कुलदीप और आशू ने शोर मचाते ही इनके पीछे दौड़ लगा दी।
विज्ञापन

सिपाही कुलदीप ने पिस्टल निकाल ली। दोनों पुलिसकर्मी इन दोनों बदमाशों का ललकारते हुए पीछा कर रहे थे। जिसके बाद बाजार में दहशत फैल गई। व्यापारी भी पहचान गए कि बाइक पर भागने वाले पुलिस की वर्दी में बदमाश हैं, जिनके पोस्टर चौराहों पर चस्पा है। व्यापारियों ने भी पुलिस के साथ इनकी घेराबंदी शुरू कर दी। मंदिर के पास सिपाही आशू ने बाइक चला रहे बदमाश को राइफल की बट मारी तो बाइक स्लिप हो गई और दोनों बदमाश पास ही मंदिर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में चार वारदात
पूछताछ में दोनों नकली पुलिसकर्मी फर्रुखाबाद निवासी निसार और अफरीदी निकले। दोनों फर्रुखाबाद से मेरठ सराफा व्यापारियों को ही लूटने आते थे। कभी खुद को पुलिस तो कभी सेल्स टैक्स अधिकारी बताकर सराफा व्यापारियों के बैग की तलाशी लेने की आड़ में लूटपाट कर भाग जाते थे। महीने में चार वारदात करना उनका टारगेट होता था। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद थे, इसके बावजूद पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी निसार और अफरीदी शातिर अपराधी हैं। एक दर्जन से अधिक लूट और ठगी की वारदात कर चुके हैं। कभी पुलिस की वर्दी पहनकर तो कभी सूट पहनकर चौराहे पर खड़े हो जाते थे। खुद को अफसर बताकर चेकिंग करते थे। पुलिस भी उनको पकड़ने में फेल साबित हो रही थी। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी निसार व अफरीदी निवासी ठंडी सड़क मेहंदी बाग फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी अजय साहनी ने सिपाही आशू को पांच हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed