फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Real estate jumps upto 39%: Delhi Road of Meerut is becoming the first choice of investor

रियल एस्टेट में 39 फीसदी उछाल: निवेशकों की पहली पसंद बन रही मेरठ की ये खास जगह, 12 महीने में हुए 65134 बैनामे

Tue, 12 Apr 2022 12:08 PM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Apr 2022 12:08 PM IST
सार

मेरठ जिले में  पिछले 12 महीने में 65134 बैनामे हुए हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल, गंगा एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट का बड़ा असर दिखाई पड़ रहा है।

विज्ञापन
Real estate jumps upto 39%: Delhi Road of Meerut is becoming the first choice of investor

विस्तार

मेरठ शहर में रैपिड रेल कॉरिडोर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के चलते शहर में संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में एक वर्ष के अंदर 39 फीसदी उछाल दर्ज किया गया है। दिल्ली रोड निवेशकों की पहली पसंद बन गई है। दिल्ली रोड पर एक वर्ष में सबसे अधिक आवासीय, कृषि भूमि, भवन, औद्योगिक को मिलाकर 14852 बैनामे किए गए हैं।

विज्ञापन


 इसमें 9610 बैनामे आवासीय हैं। वहीं, इससे स्टांप विभाग को 76 करोड़ 42 लाख 51 हजार रुपये की आय हुई है। रैपिड रेल की शुरुआत मेरठ में दिल्ली रोड से हो रही है। इसी के चलते दिल्ली रोड पर स्थित शताब्दीनगर, परतापुर, भूड़बराल आदि क्षेत्रों में संपत्तियों की बिक्री में इजाफा हुआ है। वहीं, छह रजिस्ट्री सर्किल में एक वर्ष में 65 हजार 134 बैनामे हुए। 
विज्ञापन


स्टांप विभाग में धनवर्षा, सात सर्किल में 694. 86 करोड़ की कमाई 
जिले में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में साल 2021-22 में साढ़े 14 हजार बैनामे अधिक हुए हैं। यानी 12 माह में संपत्तियों की खरीद-बिक्री में 39 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस बार रजिस्ट्री विभाग को 694 करोड़ 86 लाख 35 हजार रुपये प्राप्त हुए। विभाग ने 80 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वित्तीय वर्ष में मात्र 63 फीसदी लक्ष्य  प्राप्त किया गया था। अक्तूबर-2021 में विभाग के राजस्व प्राप्ति का 98 प्रतिशत रहा। जो वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक है। इस महीने में 6926 बैनामे का लक्ष्य रखा गया था। इस महीने 6225 बैनामे किए गए। 

यह भी पढ़ें: एमएलसी चुनाव: मेरठ में भाजपा के धर्मेंद्र भारद्वाज बने एमएलसी, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर से वंदना वर्मा को मिली जीत

पल्लवपुरम-मोदीपुरम भी तेजी से बढ़ा आगे
 संपत्तियों की खरीद-बिक्री में पल्लवपुरम से लेकर सरधना तक भी खूब उछाल आया है। सरधना सब रजिस्ट्रार कार्यालय में एक वर्ष में सात हजार 367 बैनामे हुए। इससे विभाग को 46 करोड़ 24 लाख चार हजार रुपये की आय हुई है। पल्लवपुरम क्षेत्र में भी रैपिड रेल कॉरिडोर गुजर रहा है। मोदीपुरम में ही रैपिड रेल का डिपो बनेगा और शहर का अंतिम स्टेशन भी यहीं होगा। 

आवास विकास परिषद
कुल बैनामे - 758, कुल आय - आठ करोड़ 45 लाख 94 हजार

मेरठ विकास प्राधिकरण
कुल बैनामे - 643, कुल आय - छ: करोड़ 31 लाख 48 हजार

किस इलाके में कितने बैनामे:
मेरठ प्रथम (शास्त्रीनगर, गंगानगर, गढ़ रोड, शहर)
कुल बैनामे - 11 हजार 94
कुल आय - 156 करोड़ 57 लाख 37 हजार
मेरठ द्वितीय (मुस्लिम इलाके, हापुड़ रोड)
कुल बैनामे - 10 हजार 158
कुल आय - 91 करोड़ 43 लाख 48 हजार
मेरठ तृतीय (दिल्ली रोड, एनएच-58)
कुल बैनामे - 14852
कुल आय - 167 करोड़ 47 लाख 47 हजार
मेरठ चतुर्थ (कंकरखेड़ा, रोहटा रोड, कैंट)
कुल बैनामे - 6926
कुल आय - 60 करोड़ 62 लाख 24 हजार
मवाना
कुल बैनामे - 9709
कुल आय - 57 करोड़ 17 लाख 90 हजार
सरधना (पल्लवपुरम)
कुल बैनामे - 12395
कुल आय - 105 करोड़ 49 लाख आठ हजार

तेजी से बढ़ रहा मेरठ 
अगला विकसित होता शहर मेरठ ही दिखाई दे रहा है। सुविधाओं से भरपूर जिला आगे बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए निवेशक भी एनसीआर की पहली पसंद मेरठ को बता रहे हैं। इसका प्रमुख कारण रैपिड रेल, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे है। - इश्तियाक अहमद, मुख्य नगर नियोजक, एमडीए

यातायात पर प्लान जरूरी
शहर के विकसित होने के साथ ट्रैफिक पर भी प्लान बनाना जरुरी है। रैपिड रेल स्टेशनों के बन जाने के बाद नीचे ट्रैफिक समस्या उत्पन्न होगी। इस पर भी बात होनी जरुरी है, जिससे रैपिड रेल के संचालन से पहले आने वाली समस्याओं पर बात हो सके। - जागेश कुमार, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश आर्किटेक्ट एसोसिएशन

विकास से आया बदलाव 
इस बार पिछले वर्ष की तुलना में संपत्तियों की बिक्री का ट्रेंड बढ़ा है। शहर में हो रहे विकास के कारण भी लोगों में उत्सुकता है। इससे सरकार को भी राजस्व मिल रहा है - विजय कुमार तिवारी, एआईजी, स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed