फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Real brother had stolen jewelery worth Rs 26 lakh from Munshi's quarter in the police station.

Meerut News: थाने में मुंशी के क्वार्टर से सगे भाई ने किए थे 26 लाख के गहने चोरी

Sat, 07 Mar 2026 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Real brother had stolen jewelery worth Rs 26 lakh from Munshi's quarter in the police station.
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना परिसर स्थित हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के आवासीय क्वार्टर से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मनोज पांचाल के सगे भाई मथुरा के बाजना निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के कब्जे व निशानदेही पर चोरी किए गए लगभग 26 लाख के गहने बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

मथुरा के बाजना गांव निवासी हेडकांस्टेबल मनोज कुमार सीओ ब्रह्मपुरी के कार्यालय में मुंशी के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी नेहा शर्मा ने कंकरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वह अपने पति व परिवार के साथ दो मार्च को दो दिन की छुट्टी लेकर होली पर पैतृक गांव बाजना गईं थीं। बृहस्पतिवार देर शाम जब वह परिवार सहित क्वार्टर पर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखे अलमारी और तिजोरी के ताले भी टूटे थे। चोेर उनके घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की गई। करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि मनोज कुमार का भाई सोनू उनके घर आया था। सोनू टैक्सी चलाता है। भाई और उसके परिवार के बाजना जाने की जानकारी पर उसने चोरी की साजिश रची थी। फुटेज में आरोपी के दिखने पर उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी ने चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed