फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   read all news of West Uttar Pradesh including Meerut saharanpur bijnor baghpat muzaffarnagar

UP: यहां पढ़ें पश्चिमी यूपी की हर बड़ी खबर, GST छापामारी की अफवाह तो कहीं लाखों का नुकसान

Sat, 10 Dec 2022 07:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Dec 2022 07:22 PM IST
सार

UP News : पश्चिमी यूपी में कहीं GST विभाग द्वारा छापामारी अफवाह फैली तो कहीं लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पढ़िए पश्चिमी यूपी की हर बड़ी खबर।

विज्ञापन
read all news of West Uttar Pradesh including Meerut saharanpur bijnor baghpat muzaffarnagar
जीएसटी विभाग के छापे की अफवाह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में दूसरे दिन भी जीएसटी की छापामारी की अफवाह

विज्ञापन

सहारनपुर के सरसावा में लगातार दूसरे दिन जीएसटी विभाग द्वारा छापामारी की गई। वहीं अफवाह के चलते बाजार बंद जैसी स्थिति रही। दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के शटर डाउन कर बाहर बैठे रहे और ग्राहक के आने पर थोड़ा शटर उठाकर ग्राहक को भीतर ले जाकर समान देते रहे।

शनिवार को लगातार दूसरे दिन सरसावा के बाजार बंद रहे। बाजार में लगातार अफवाह चलती रही की जीएसटी विभाग के अधिकारी नगर में अमुक दुकान पर छापा डाल रहे हैं, जबकि वास्तविकता में नगर में जीएसटी विभाग की टीम के आने की कोई सूचना किसी के पास नहीं थी। टीम ने किसी दुकान पर छापा नहीं मारा। अफवाह को तब और बल मिला जब थाने पर आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की गाड़ियां काफिले सहित आकर रुकी। जिसे देख बाजार में खुली हुई चंद दुकानों के शटर भी धड़ाधड़ बंद हो गए और लोग अपनी दुकानों को छोड़कर दाएं-बाएं हो गए। 
विज्ञापन


वहीं डर की वजह से व्यापारी थाने के आसपास मंडराते हुए अधिकारियों की टोह लेने में लगे रहे कि आखिर अधिकारी कितनी देर तक रुकते हैं। बाजार में अफरा-तफरी की ये स्थिति शाम तक बनी रही। वहीं बाजार बंद होने से दैनिक मजदूरी करने वाले और सामान ढोने वाले रेहड़ा चालक परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहड़ा चालक नरेश तालिब इरशाद आदि ने कहा कि बाजार बंद होने से उनकी दिहाड़ी का नुकसान हो रहा है। क्योंकि बाजार खुलने पर ही माल के आवागमन के कारण उनको मजदूरी मिल पाती है।

read all news of West Uttar Pradesh including Meerut saharanpur bijnor baghpat muzaffarnagar
बंदी की मौत पर हंगामा। - फोटो : amar ujala

बंदी की मौत को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
सहारनपुर में संदिग्ध हालात में जेल में बंदी अरुण की मौत होने से गुस्साए परिजनों ने गांव शिमलाना में गोगा म्हाड़ी के सामने शव रखकर हंगामा किया। पीड़ित परिजन डीएम को मौके पर बुलाकर मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम रामपुर संगीता राघव भी मौके पर पहुंचीं।



शुक्रवार को नाबालिग लड़की को अगवा करने का आरोपी जिला जेल में बंद शिमलाना निवासी अरुण की की संदिग्ध हालात में मौत होने से गुस्साए परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या करने का आरोप लगाकर शव को गांव में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि अरुण की जेल प्रशासन की मिलीभगत से गला दबा कर हत्या की गई। पीड़ित परिजनों ने हल्का एसआई पर भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। वहीं बाद में एसडीएम रामपुर संगीता राघव व एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे। इस पीड़ित पक्ष ने ज्ञापन देकर आरोपी लड़की पक्ष सहित जेल व पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

read all news of West Uttar Pradesh including Meerut saharanpur bijnor baghpat muzaffarnagar
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

केरल के परिवारों से ठगी करने का आरोपी को पुलिस ने दबोचा
केरल के दो परिवारों से आबूलेन स्थित राजमहल होटल में ठगी करने वाले आरोपी को सदर बाजार थाना पुलिस ने लुधियाना से दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से तीन लैपटॉप, आधार कार्ड, फर्जी बैंक पासबुक व अन्य सामग्री बरामद हुई हैं।

एसएसपी रोहित सिंह सलमान ने बताया कि आरोपी राजेंद्र सिंह निवासी लुधियाना क्राइम पेट्रोल को देखकर पिछले सात सालों से लोगों से ठगी कर रहा था। हाल ही में उसने केरल के दो परिवारों को मेरठ के राजमहल होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ देने के बाद लाखों रुपये की ठगी की थी। इसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में छोड़कर दिल्ली के रास्ते से होते हुए लुधियाना फरार हो गया था। पुलिस की टीम ने अथक प्रयास करते हुए आरोपी को जाने से दबोच लिया है। 

एसएसपी ने बताया कि आरोपी के अलग-अलग खातों से साढ़े छह लाख रुपये मिले हैं। वह अब तक 35 लोगों से ठगी कर चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहली बार पुलिस के कब्जे में आया है। आईजी प्रवीण कुमार ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

read all news of West Uttar Pradesh including Meerut saharanpur bijnor baghpat muzaffarnagar
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

रेलवे ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे लाइन किनारे बनी दुकानों के अग्रीमेंट से अधिक भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने के लिए रेलवे के अधिकारियों ने दुकानदारों को दस दिन का अल्टीमेटम दिया। जिसमें बकाया किराया भी जमा करने के निर्देश दिए गए। 

कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में शनिवार को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में रेलवे के अधिकारी और दुकानदारों की बैठक का आयोजन किया गया। जहां दुकानदारों ने रेलवे द्वारा दिए गए नोटिस की समस्या का समाधान कराने की मांग की। जिस पर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि जितनी जमीन का अग्रीमेंट है, उसे छोड़कर बाकी जगह से कब्जा हटाया जाए। 

उधर, रेलवे के शामली मंडल के सहायक अभियंता वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दुकानदार दस दिन के अंदर अवैध अतिक्रमण को हटा ले और बकाया किराया जमा कर दे। उन्होंने कहा कि दस दिन किराया जमा नहीं किया तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे ने 200 दुकानदारों को भेजा था नोटिस
रेलवे की तरफ से कुछ दिन पहले कस्बे के 200 दुकानदारों को नोटिस भेजकर रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

read all news of West Uttar Pradesh including Meerut saharanpur bijnor baghpat muzaffarnagar
थाने पहुंचे लोग। - फोटो : amar ujala

क्लास में घुसकर बीए प्रथम छात्र के साथ मारपीट
बागपत जनपद के बड़ौत में जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में शनिवार को क्लास में घुसकर बीए प्रथम वर्ष के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। जाते-जाते युवकों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में घायल छात्र के परिजन कोतवाली में पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


     
घायल छात्र विजय राठी पुत्र अमरपाल राठी गांगनौली गांव का रहने वाला है। वह जनता वैदिक दिन कॉलेज में बीए प्रथम का छात्र है। शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर उसकी कॉलेज के बाहर खड़े कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। जिस समय विजय क्लास में पढ़ रहा था, तभी सात-आठ युवक लाठी-डंडे लेकर क्लास में घुस गए और छात्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे क्लास में अफरा-तफरी मच गई। 

सूचना पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा व अन्य मौके पर पहुंचे। लेकिन आरोपी घायल छात्र को पुलिस में शिकायत करने पर धमकी देते हुए फरार हो गए। छात्र ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन कोतवाली में पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं मामला बढ़ता देख पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया, उनसे पूछताछ की जा रही है। 

इस संबंध में कालेज प्राचार्य डॉक्टर जयकुमार सरोहा का कहना है कि एक बच्चे के साथ कहासुनी हो गई थी, मारपीट जैसा कोई मामला नहीं है। इस संबंध में कोतवाली में कॉलेज की तहरीर दी गई है, ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।

read all news of West Uttar Pradesh including Meerut saharanpur bijnor baghpat muzaffarnagar
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

ट्रेन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहाम
बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बड़का गांव के पास गत देर रात्रि खराब बाइक को खड़ा कर रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। व्यक्ति की मौत से परिजनों में मचा कोहराम गया। 
     
मृतक संजय उम्र (38) पुत्र कृष्षपाल बड़का गांव का रहने वाला था। गत देर रात्रि संजय किसी काम से बड़ौत आया हुआ था। बड़ौत से गांव जाते समय उसकी बाइक खराब हो गई, तो उसने रेलवे ट्रैक के पास खराब बाइक को खड़ी कर दिया और पैदल रेलवे ट्रैक को पार करने लगा। तभी दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से संजय की मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजय की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर एन. एस. सिरोही ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

read all news of West Uttar Pradesh including Meerut saharanpur bijnor baghpat muzaffarnagar
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

निपुण परीक्षा में नेट की धीमी रफ्तार बनी बाधा
बागपत जिले के स्कूलों में शनिवार को हुई निपुण परीक्षा में नेट की धीमी गति शिक्षकों और छात्रों के लिए परेशानी बन गया। नेट धीमा चलने के कारण पेपर स्कैन न होने के कारण परेशानी हुईं। इसके अलावा पोर्टल पर छात्र का नाम प्रदर्शित न होने के कारण भी दिक्कत हुई।

सरकारी स्कूलों में बच्चों का मूल्यांकन करने के लिए ओएमआर शीट पर परीक्षा का आयोजन कराया गया। परीक्षा में 530 विद्यलयों के 70 हजार छात्र शामिल हुए। परीक्षा में शिक्षओं और छात्रों को नेट की वजह से काफी परेशानी हुई। नेट की धीमी गति होने से परीक्षा प्रभावित हुई। पेपर स्कैन न होने के कारण पेपर हल करने में छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पोर्टल पर छात्र का नाम दर्ज होने के बावजूद डाटा प्रदर्शित न होने के कारण शिक्षकों व छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नेट की समस्या के कारण परीक्षा देर तक चलती रही। उधर, खंडशिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र ने बताया कि सभी विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्ण कराई जा रही है। परीक्षा में नेट धीमा चलने से कुछ परेशानी आ रही है। जहां परेशानी आ रही है, वहा व्यवस्था ठीक कराई जा रही है।

read all news of West Uttar Pradesh including Meerut saharanpur bijnor baghpat muzaffarnagar
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

हरिद्वार से चोरी ट्रैक्टर को बिजनौर पुलिस ने किया बरामद, एक पकड़ा
बिजनौर की मंडावर पुलिस ने गंगा नदी के किनारे चेकिंग करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। साथ में दो मोटरसाइकिल भी पकड़ी। पूछताछ में पाया गया कि पकड़ में आया ट्रैक्टर हरिद्वार के मंगलौर थाना क्षेत्र से पांच दिसंबर को चोरी हुआ था। वहीं एक बाइक हरिद्वार से चोरी की गई थी, जबकि दूसरी दिल्ली से।



पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले आरोपी सुमित उर्फ छंगा पुत्र नेत्रपाल निवासी गांव फूल गढ़ थाना पथरी जिला हरिद्वार उत्तराखंड को गिरफ्तार करते हुए उसका चालान कर दिया। हालांकि सुमित उर्फ छंगा के दो साथी सुंदर और नीरज फरार हो गए। यह दोनों आरोपी भी जनपद हरिद्वार के रहने वाले हैं जिनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। यह खुलासा शनिवार को एसपी सिटी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह और सीओ सिटी अनिल कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए किया।

read all news of West Uttar Pradesh including Meerut saharanpur bijnor baghpat muzaffarnagar
छापामारी का असर। - फोटो : amar ujala

बिजनौर में जीएसटी विभाग की छापामारी की असर
बिजनौर में जीएसटी अधिकारियों के द्वारा की जा रही छापामारी की कार्यवाही का असर शनिवार को नगीना में देखने को मिला। शनिवार की दोपहर एक झूठी अफवाह ने नगीना का पूरा बाजार बंद करा दिया।

शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे से एक झूठी अफवाह बाजार में तेजी से तैरने लगी कि जीएसटी अधिकारियों की दो टीम नगर के अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करने के लिए पहुंच चुकी है। धीरे-धीरे यह बात नगर के हर छोटे बड़े व्यापारियों के कानों तक पहुंच गई, जिसका असर यह हुआ कि नगर के मुख्य बाजार स्टेशन रोड से लेकर अंतिम छोर पहाड़ी दरवाजे तक दुकानदारों के शटर धड़ाधड़ नीचे गिरने लगे। एक-दूसरे से बिना बात किए दुकानदार दुकान बंद कर भागने लगे। बाजार में पूरी तरह अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

read all news of West Uttar Pradesh including Meerut saharanpur bijnor baghpat muzaffarnagar
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

प्रदर्शनी में ग्रुप दो की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया
बिजनौर में एसबीडी कॉलेज में बीएड विभाग की छात्राओं की ओर से शनिवार को एजुकेशनल हेरिटेज फ्रोम एसिएंट टू प्रेजेंट (शैक्षिक विरासत पुरातन से नवीनतम तक) शीर्षक पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में ग्रुप दो की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रुप पांच की छात्राओं ने दूसरा और ग्रुप एक की छात्राएं तीसरे स्थान पर रहीं।
 
कॉलेज की बीएड विभाग की छात्राओं की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में छात्राओं के कई ग्रुप बने थे। ग्रुप दो की छात्राओं का विषय आदर्शवाद और शिक्षा रहा। इस ग्रुप की छात्राओं ने प्रथम स्थान पाया। छात्राओं ने शिक्षा को प्राचीन पद्धति से लेकर वर्तमान न्यू एजुकेशन पालिसी तक प्रदर्शनी के माध्यम से बेहतर ढंग से प्रदर्शित किया। 

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पूनम चौहान ने फीता काट प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को वर्तमान हालात को देखते हुए बेहतर ढंग से शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन करना चाहिए। प्रदर्शनी का मूल्यांकन डॉक्टर रेशु शुक्ला और सारिका शर्मा ने किया। प्रदर्शनी में ग्रुप पांच की छात्राओं ने (प्राचीन शिक्षण पद्धतियों) द्वितीय स्थान हासिल किया। ग्रुप एक की छात्राओं ने (विषय नवीन शिक्षा पालिसी एन एफ पी 2022) को  तीसरा स्थान मिला। शिक्षिका नीलम पाल के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

read all news of West Uttar Pradesh including Meerut saharanpur bijnor baghpat muzaffarnagar
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

परिषदीय स्कूलों में ओएमआर शीट पर हुई नेट परीक्षा 
बिजनौर में परिषदीय स्कूलों में पहली बार शनिवार को ओएमआर शीट पर नेट परीक्षा हुई। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत होने वाली इस त्रैमासिक परीक्षा में शुरू में दिक्कत हुई। किसी केंद्र पर ओएमआर शीट कम तो कहीं प्रश्न पत्र कम निकले। प्रथम पाली परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई और द्वितीय पाली 12:30 बजे से शुरू हुई।  



निपुण भारत मिशन के अंतर्गत होने वाली नेट (निपुण एसेसमेंट टेस्ट) परीक्षा सभी विद्यालयों में हुई। इसमें कक्षा एक से आठ तक के सवा दो लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं की ओएमआर शीट परीक्षकों ने भरी। जबकि कक्षा चार से आठ के विद्यार्थियों ने उत्तर स्वयं भरें। परीक्षा कराने के उपरांत शीट को सरल एप पर स्कैन किया जा रहा है। वेबसाइट नहीं खुलने की वजह से शिक्षकों को ओएमआर शीट एप पर स्कैन करने में परेशानी हो रही है।

read all news of West Uttar Pradesh including Meerut saharanpur bijnor baghpat muzaffarnagar
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

बेसिक शिक्षा विभाग केंद्र मासिक मूल्यांकन परीक्षा
महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद के आदेश पर बेसिक शिक्षा परिषद विद्यालयों में त्रिमासिक मूल्यांकन परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति पाल के नेतृत्व में नजीबाबाद ब्लॉक से कक्षा एक से आठ तक के लगभग 25 से 30 हजार विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।

एसडीएम विजय वर्धन तोमर, बीडीओ ज्योति चौधरी ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर त्रिमासिक मूल्यांकन परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता की जांच के उद्देश्य से परीक्षा पहली बार ओएमआर शीट से आयोजित की जा रही है। 

read all news of West Uttar Pradesh including Meerut saharanpur bijnor baghpat muzaffarnagar
आग लगी। - फोटो : amar ujala

हाईटेंशन विद्युत लाइन में हुए फाल्ट से लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान
बिजनौर जनपद में चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव तहारपुर गुलाम इमाममैन में हाईटेंशन विद्युत लाइन में हुए फाल्ट से एक मकान में भयंकर आग लग गई। आग लगने से मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

चांदपुर फीना रोड पर स्थित गांव तहारपुर गुलाम इमाममैन निवासी गोपी कुमार पुत्र तीरखा सिंह गांव बहावलपुर गन्ना कोल्हू पर काम करते थे। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वे अपने काम पर गए हुए थे। इस दौरान बच्चे घर पर थे। अचानक हाईटेंशन विद्युत लाइन में हुए फाल्ट से उनके मकान में आग लग गई। आग इतनी भंयकर थी कि घर में रखा सभी सामान जल गया। आग लगने से कर्ज चुकाने के वास्ते काम पर से लाए गए साढ़े छब्बीस हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर आदि भी जल गए। आग से डबल बैड, सौफा सेट, सेफ अल्मारी, सिलाई मशीन, ड्रेसिंग टेबिल, पंखे, गेंहू की टंकी, ओढ़ने बिछाने के कपड़े, गद्दे आदि जल गए। गांववासियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेकिन जब तक सारा सामान जल गया था। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

read all news of West Uttar Pradesh including Meerut saharanpur bijnor baghpat muzaffarnagar
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

खेड़ी कुरैश में मिला लापता युवक का शव
मुजफ्फरनगर में जानसठ थाना क्षेत्र के गांव तिसंग से 25 नवंबर से लापता युवक का शव खतौली थाना क्षेत्र में खेड़ी कुरैश के जंगल में मिला। शव मिलने के बाद कुछ लोगों ने हंगामा भी किया। मृतक की पहचान होने पर मृतक के भाई ने गांव के दो लोगों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नाम दर्ज तहरीर दी। सीओ ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद गुस्साए लोग शांत हुए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।



खेड़ी कुरैश के जंगल में चांद मियां ने एक युवक का सड़ा गला शव पड़ा देखा। शव पड़ा होने की सूचना गांव में दी गई। जिसके बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। तिसंग निवासी कुछ लोगों ने मृतक की पहचान सलीम पुत्र नसरुद्दीन निवासी तिसंग के रूप में हुई। मृतक के भाई नफीस ने बताया कि मृतक सलीम रेहडे से गांव में फेरी का काम करता था, वह 25 नवंबर को रेहडा लेकर घर से फेरी पर जाने की बात कहते हुए निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने सलीम की काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। 

वही 27 नवंबर को सलीम की खतौली में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। लापता के कुछ दिन बाद सलीम का रेहडा मीरापुर रोड पर जंगल में खड़ा मिला, उसी दिन से परिजनों ने सलीम के साथ अनहोनी की आशंका जताई थी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सीओ राकेश सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने गुस्साई भीड़ को शांत किया। मृतक के भाई ने गांव के ही दो लोगों पर अपने भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में नाम दर्ज तहरीर दी। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने मृतक के भाई नफीस की तहरीर के आधार पर निसार व हुसैन अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीओ राकेश सिंह का कहना है कि मृतक का शव सड़ा गला होने के कारण हत्या किस प्रकार हुई यह पता नहीं चला। पोस्टमार्टम के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम गिरफ्तार

सहारनपुर में रामपुर मनिहारान के पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर नोएडा के एक प्रोपर्टी से जुड़े 40 लाख रुपये के लेनदेन में धोखाधड़ी का आरोप है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि क्राइम ब्रांच निरीक्षक सीमा यादव ने टीम के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम को गिरफ्तार किया है। पुलिस कई दिनों से घनश्याम की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी।

पुलिस के मुताबिक, नोएडा के एक प्रोपर्टी से जुड़े मामले में घनश्याम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। जांच के बाद घनश्याम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि एक व्यक्ति को पीटने के मामले में भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पहले भी जेल जा चुके हैं। एसएसपी ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की गई है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

सहारनपुर के गंगोह में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
 
शुक्रवार रात करीब 11 बजे गांव रादौर निवासी 36 वर्षीय पंकज अपने मित्र किरणपाल के साथ सहारनपुर में अपनी बुआ के यहां भात देकर बाइक पर अपने गांव वापस लौट रहा था। गांव रंडेढ़ी के नजदीक बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। बताया गया कि उन्होने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। अस्पताल में पंकज को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पिता महेंद्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सादे कपड़ों में घूमने वाले तीन सिपाही सहित चार निलंबित

सहारनपुर में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले तीन सिपाही और पुलिस लाइन के प्रधान लिपिक को निलंबित किया है।

दरअसल, एसएसपी ने निर्देश दिए थे कि थाना स्तर पर कोई भी पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में न दबिश देगा और न कोई कार्रवाई करेगा। इसके लिए राजपत्रित अधिकारी से अनुमति लेनी होगी, लेकिन थाना गागलहेड़ी के तीन कांस्टेबलों ने एसएसपी के निर्देशों का उल्लंघन किया। एसएसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सिपाही रविंद्र, योगेंद्र और राेबिन को निलंबित किया गया है। यह पुलिस की छवि का धूमिल कर रहे थे। इसके साथ ही अनुशासनहीनता कर रहे थे। इसी के चलते इन्हे निलंबित किया गया है। इनके खिलाफ जांच भी बैठा दी गई है।

वहीं, एसएसपी ने फाइलों के रख-रखाव में लापरवाही बरतने पर पुलिस लाइन में तैनात प्रधान लिपिक उपनिरीक्षक मूलचंद को भी निलंबित किया है। एसएसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमें में खलबली मची है। एसएसपी ने बताया कि अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में तीन सिपाही और एक लिपिक को निलंबित कर जांच बैठा दी गई है।

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

read all news of West Uttar Pradesh including Meerut saharanpur bijnor baghpat muzaffarnagar
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर के गंगोह में तीतरो मार्ग पर स्थित बुद्धुगढ़ कॉलोनी निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लगभग 35 वर्षीय मृतका सोनिया की शादी करीब दस वर्ष पूर्व बुद्धुगढ़ निवासी आयुष के साथ हुई थी। कुछ वर्षो पूर्व महिला का पति किसी अन्य महिला के साथ कहीं चला गया था, तब से वह अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ यहां अकेली रह रही थी। शनिवार को वह घर में मृत अवस्था में मिली। महिला की मौत का पता लगने पर वहां ग्रामीणों की भीड इकटठा हो गई। महिला की मौत को लेकर अनेक चर्चाएं होने लगी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से जानकारी की। महिला के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होने हत्या की आशंका जताई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला के भतीजे पानीपत के हरिनगर निवासी राहुल पुत्र राकेश ने कोतवाली में तहरीर देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चलेगा। उसी के आधार पर आवश्यक कार्रवांई की जाएगी।

गुर्जर समाज में नाराजगी, 2024 में भाजपा को सबक सिखाने का एलान

नवनिर्वाचित विधायक मदन भैया के काफिले को खतौली में भंगेला चेक पोस्ट पर रोकने से गुर्जर बाहुल गांव अहरोड़ा और ढ़ांसरी में गुर्जर समाज ने पंचायत की। गुर्जर समाज के लोगों ने कहा कि 2024 में भाजपा उखाड़ फेकेंगे। समाज के जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस-प्रशासन का रवैया निराशाजनक है।



शनिवार को नवनिर्वाचित खतौली विधायक मदन भैया का खतौली में घुसने से पहले ही भंगेला चेकपोस्ट पर रोकने की जैसे ही खबर देहात में लगी, तो गुर्जरों के गांव में इसको लेकर रोष व्याप्त गया। गांव अहरोड़ा और ढ़ासरी में गुर्जर समाज की पंचायत हुई। जिसमें गुर्जर समाज के वक्ताओं ने कहा कि पुलिस-प्रशासन की हरकत को गुर्जर समाज बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा के खिलाफ वोट पड़ेगा।

आईएमए भवन में जुटे 150 से ज़्यादा चिकित्सक, मेरठ में पहली बार हुआ फैलोशिप कार्यक्रम

मेरठ में शनिवार को आईएमए मेरठ शाखा यूपीसीजीपीकोन- 2022 स्टेट कॉन्फ्रेंस और फैलोशिप ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर (एफसीजीपी) का आयोजन किया। इसमें प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से 150 से ज़्यादा चिकित्सक शामिल हुए, जिन्होंने विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक व्याख्यान दिए। मेरठ और उत्तर प्रदेश के करीब 32 चिकित्सकों को महत्वपूर्ण मानक उपाधि प्रदान की जाएगी। 

इस दौरान आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष (निर्वाचित) डॉ शरद अग्रवाल ने कहा कि आईएमए में किसी पैथी के खिलाफ नहीं है, वह सभी पैथी का सम्मान करता है, लेकिन मिक्सोपैथी के खिलाफ है और इसका विरोध जारी रहेगा। 

इस कार्यक्रम में आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. (निर्वाचित) डा. शरद अग्रवाल का अलावा राष्ट्रीय सचिव डा जयेश लेले, उत्तर प्रदेश आईएमए के अध्यक्ष डा. प्रदीप सिंह, सचिव डा. राजीव गोयल, स्टेट सीजीपी सचिव डा. शिशिर जैन और अन्य राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए। व्याख्यान से चिकित्सा जगत में हो रही उन्नति के बारे में मेरठ के चिकित्सकों को जानकारी मिली, जिसका मेरठ की जनता को भरपूर लाभ मिलेगा। एफसीजीपी से चिकित्सकों खुद को अपग्रेड करने का भरपूर अवसर मिला। इस तरह का फ़ैलोशिप कार्यक्रम मेरठ आईएमए में प्रथम बार आयोजित किया गया।

मेरठ में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शनिवार थानेदारों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर अजय कुमार को मवाना थाने भेजा है। एसएसपी के पी.आर.ओ दिनेश कुमार उपाध्याय को नौचंदी प्रभारी बनाया गया है। वहीं अपराध शाखा विवेचना सेल में तैनात निरीक्षक विशमंबर दयाल सिविल लाइन थाने में तैनाती दी है। 

वहीं मेडिकल थाना क्षेत्र के कीर्ति पैलेस चौकी इंचार्ज उप निराक्षक पंकज कुमार को परीक्षितगढ़ थानाध्यक्ष बनाया है। मोहद्दीनपुर चौकी इंचार्ज अवीनाश कुमार को बहसूमा थानाध्यक्ष बनाया गया। निकाय चुनाव से पहले जनपद में चौकी प्रभारियों का भी कार्यक्षेत्र बदला जाएगा। 

18 दिसंबर को रालोद ने बुलाया भाईचारा सम्मेलन
रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने 18 दिसंबर को खतौली में भाईचारा सम्मेलन बुलाया है। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि खतौली विधायक को शनिवार को रोक दिया गया। अब 18 दिसंबर को नवनिर्वाचित विधायक जनता के बीच पहुंचेंगे। सम्मेलन में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह भी शामिल होंगे।

पेड़ से टकराने के बाद खेत में पलटी कार, दो की मौत
बागपत जनपद के बालैनी में पुरा महादेव-अमीनगर सराय मार्ग पर बुढ़सैनी पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई और खेत में पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार कराया जा रहा है।

गोठरा गांव का रहने वाला धीरेंद्र (27) पुत्र रामपाल और गौतम (28) पुत्र दीपचंद और दिल्ली निवासी गौरव पुत्र मनोज शनिवार की सुबह कार में सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में कैडवा गांव गए थे। बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वापस लौटने लगे। जैसे ही वे पुरा महादेव-सराय मार्ग पर बुढ़सैनी गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। जिससे कार उछली और दस मीटर दूर खेत में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार गोठरा निवासी धीरेंद्र व गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगिरों ने घायल गौरव को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायल का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूना देनी और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि घायल युवक की हालत में सुधार है। तीनों दोस्ते गोठरा गांव वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed