{"_id":"686ed49c3972f41647022b83","slug":"ravitas-bail-plea-rejected-by-district-judge-court-meerut-news-c-14-1-mrt1051-912398-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज कोर्ट से रविता की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज कोर्ट से रविता की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
मेरठ। बहसूमा के गांव अकबरपुर सादात के बहुचर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में जेल में बंद उसकी पत्नी रविता की जमानत अर्जी को जिला जज संजीव पांडे की कोर्ट ने खारिज कर दिया। रविता के प्रेमी अमरदीप की ओर से अभी तक न्यायालय में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र नहीं डाला गया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को इसकी सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने रविता को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की बात कही, जिसका अभियोजन पक्ष ने विरोध किया।
-- -- -- -- -- -- -- --
यह थी वारदात
12 अप्रैल की रात अमित कश्यप की उसकी पत्नी रविता ने गांव के ही अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी थी। दोनों ने अमित के शव के नीचे जिंदा सांप रख दिया था, जिससे हत्या की वारदात हादसा लगे। प्रेमी अमरदीप वारदात के दिन ही सपेरे निखिल से एक हजार रुपये में सांप खरीदकर लाया था। रविवार 13 अप्रैल की सुबह रविता ने बेटे को चाय लेकर अमित के पास भेजा। उसके पास सांप बैठा मिला। शोर मच गया कि अमित को सांप ने डस लिया है, जिससे उसकी मौत हो गई। बहसूमा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो हत्या का कारण गला दबना आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हिरासत में लेकर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया था।
-- -- -- -- -- -- -- -
33 दिन में दाखिल की चार्जशीट
मेरठ। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बहसूमा पुलिस ने इस हत्याकांड में 33 दिन में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। 16 अप्रैल 2025 को रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा था। विवेचक बहसूमा थानाध्यक्ष इंदू कुमारी ने 18 मई को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में 22 गवाह बनाए गए हैं, जिनमें सांप देने वाले, सांप दिलवाने वाले, परिजनों, प्रत्यक्षदर्शियों, डॉक्टर आदि शामिल हैं। पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। कोर्ट में इस मामले का ट्रायल जल्द शुरू होगा।