{"_id":"689cd37afd2bde9ef107c46a","slug":"ravi-the-leader-of-the-gang-that-stole-electrical-equipment-was-arrested-in-an-encounter-mawana-news-c-228-1-mwn1001-103549-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का सरगना रवि मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का सरगना रवि मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना पुलिस द्वारा ट्रांसफार्मर व टयूबवेलों के स्टार्टर आदि चोरी करने वाले गिरोह का सरगना रवि उर्फ लक्कड़ निवासी कुली मानपुर को मंगलवार रात देर रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके पांच अन्य साथियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार पर जेल भेज दिया था।
पुलिस के अनुसार, जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने 31 जुलाई को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस गिरोह का सरगना रवि फरार चल रहा था। मंगलवार की देर रात थाना पुलिस द्वारा जंबूदीप नहर पुल पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान परीक्षितगढ़ की तरफ से आ रहे बाइक सवार पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक घुमा कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी बाइक छोड़कर पुलिस टीम पर फायर करके शनिदेव मंदिर की तरफ जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगीं, जिसमें वह घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर व तीन कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास मिले थैले से विद्युत चोरी करने के उपकरण प्लास, हथौडा, चाभी आदि बरामद हुए। बरामद बाइक चेचिस नंबर व रजिस्ट्रेशन नंबर भिन्न-भिन्न पाया गया। उक्त बाइक थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर से चोरी की थी।