फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ravana's warriors could not move Angad's leg.

Meerut News: अंगद का पैर नहीं हिला सके रावण के वीर

Thu, 10 Oct 2024 06:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Ravana's warriors could not move Angad's leg.
दौराला। सरधना रोड स्थित सरश्री राम इंटर कॉलेज में बुधवार को कलाकारों ने अंगद का पैर जमाना व युद्ध प्रारंभ का मंचन किया। मंचन देखने के लिए भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

कमेटी प्रधान ओंकार सिंह ने बताया कि युद्ध से पहले भगवान राम के कहने पर अंगद रावण को समझाने के लिए लंका पहुंचते हैं। रावण अंगद को बैठने के लिए स्थान नहीं देता, जिस पर अंगद अपनी पूंछ को लंबी कर अपना सिंहासन बना लेते है। अंगद-रावण संवाद का कलाकारों ने मंचन किया। अहंकारी रावण का घमंड तोड़ने के लिए अंगद रावण के महल में अपना पैर जमां देते है और कहते है यदि उसका किसी ने पैर हिला दिया तो वह भगवान राम की ओर से आश्वासन देते है कि राम बिना युद्ध के लौट जाएंगे। रावण के एक-एक वीर अंगद का पैर हिलाने पहुंचते है, लेकिन हिला नहीं सके। इस पर रावण स्वयं पैर हिलाने पहुंचता है तो अंगद पैर हटा लेते है और कहते है अहंकारी रावण यदि पैर पकड़ने है तो भगवान राम के पकड़ो और रावण का मुकुट उछालकर लंका से बाहर फेंककर निकल जाते है। इसके बाद युद्ध प्रारंभ का कलाकारों ने मंचन दिखाया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, विरेंद्र, पुरुषोत्तम, रविंद्र दौरालिया, मुकेश सिंह, प्रदुमन जैन, ओमप्रकाश, सुनील, आजाद सिंह, अतुल, देवेंद्र, चिराग, आजादवीर, अखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed