{"_id":"65945ad43a2260c046068576","slug":"ration-dealer-strike-continues-for-second-day-na-news-c-30-1-smrt1052-15836-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दूसरे दिन भी जारी रही राशन डीलर की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दूसरे दिन भी जारी रही राशन डीलर की हड़ताल
Wed, 03 Jan 2024 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लाभांश बढ़ाने की मांग को लेकर राशन डीलर की बेमियादी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हालांकि अभी खाद्यान्न वितरण नहीं चलने के कारण राशन कार्ड धारकों पर इसका असर नहीं पड़ा। जनपद में पांच जनवरी से खाद्यान्न वितरण होना है।
लाभांश को बढ़ाकर दो सौ रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद, ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन और आदर्श कोटेदार वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े उचित दर विक्रेताओं ने एक जनवरी से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना कि प्रदेश में राशन डीलर को 90 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश दिया जा रहा है। जो अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। दिल्ली में 200 रुपये, महाराष्ट्र में 250, उत्तराखंड में 180 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश दिया जा रहा है। राजस्थान में कोटेदार को बीस हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। प्रदेश के राशन डीलर को इसी लाभांश से खाद्यान्न ढुलाई भाड़ा से लेकर दुकान का किराया आदि का भुगतान भी करना पड़ता है। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि मांग पूरी होने तक राशन डीलर की हड़ताल जारी रहेगी।
राशन डीलर की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। जिले में राशन वितरण नहीं होने से इसका कोई असर नहीं है। पांच जनवरी से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न वितरण शुरू होगा। हड़ताल लंबी चली तो राशन वितरण प्रभावित होगा।
विज्ञापन
- अश्वनी मिश्र, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी।