{"_id":"6a2029d92fe83d2a7f069d01","slug":"ration-card-shows-consumer-and-three-daughters-dead-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112528-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति कार्यालय का कारनामा : जीवित व्यक्ति और उसकी तीन बेटियों को रिकॉर्ड में दिखाया मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपूर्ति कार्यालय का कारनामा : जीवित व्यक्ति और उसकी तीन बेटियों को रिकॉर्ड में दिखाया मृत
विज्ञापन
राशन कार्ड में उसको व उसकी तीन बेटियों को मृत दर्शाने पर आपूर्ति निरीक्षक से शिकायत करते हुए आस
राशन कार्ड में चौथी बेटी का नाम जुड़वाने गया था पीड़ित, लिस्ट देखकर उड़े होश
मवाना के काबली गेट का मामला, आपूर्ति निरीक्षक बोले- सॉफ्टवेयर की त्रुटि से हुई गड़बड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मवाना के आपूर्ति कार्यालय (राशन दफ्तर) में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां के मोहल्ला काबली गेट तेलियों वाला कुआं निवासी आस मोहम्मद जब राशन कार्यालय में अपनी एक बेटी का नाम राशन कार्ड में जुड़वाने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें और उनकी तीन बेटियों को मृत घोषित किया जा चुका है। पीड़ित ने इस बड़ी लापरवाही के संबंध में आपूर्ति निरीक्षक से लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं आपूर्ति निरीक्षक ने इसे सॉफ्टवेयर की त्रुटि से हुई गड़बड़ी बताते हुए जल्द ठीक करवाने का आश्वासन दिया है।
पीड़ित आस मोहम्मद ने बताया कि वे अपने परिवार के राशन कार्ड में अपनी एक बेटी का नाम और बढ़वाने के लिए आपूर्ति कार्यालय गए थे। वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें पहले अपने राशन कार्ड की मौजूदा लिस्ट (विवरण) निकलवाने के लिए कहा। आस मोहम्मद ने जब कंप्यूटर से अपनी सूची निकलवाई तो पता चला कि सरकारी रिकॉर्ड की उस सूची में आस मोहम्मद और उनकी तीन बेटियों के नाम के आगे उन्हें मृत दर्शाया गया था।
बिना मृत्यु प्रमाणपत्र के कैसे घोषित कर दिया मृत
इस लापरवाही पर आस मोहम्मद ने आपूर्ति निरीक्षक के सामने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि विभाग ने किस आधार पर उन्हें और उनकी तीन बेटियों को कागजों में मृत दर्शा दिया? उन्होंने अधिकारियों से पूछा उनकी मौत का झूठा दावा किसने किया और किसने मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय में जमा किए? बिना किसी ठोस दस्तावेज या वेरिफिकेशन के किसी जीवित परिवार को इस तरह मृत कैसे दिखाया जा सकता है?
विज्ञापन
अधिकारी बोले- सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी
सॉफ्टवेयर की तकनीकी त्रुटि के कारण यह गड़बड़ी हुई है। आस मोहम्मद को इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र देने के लिए कहा गया है। पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत पत्र मिल गया है, इस मानवीय या तकनीकी त्रुटि को जल्द से जल्द ठीक कराकर रिकॉर्ड दुरुस्त कर दिया जाएगा। - अजय कुमार, आपूर्ति निरीक्षक (मवाना)