फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rat causes power outage in Sainik Vihar for 11 hours

Meerut News: चूहे ने 11 घंटे ठप कराई सैनिक विहार की बिजली

Fri, 01 May 2026 08:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 01 May 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Rat causes power outage in Sainik Vihar for 11 hours
बिजलीघर के पैनल में चूहा फंसने से हुआ फाल्ट, पैनल कंपनी की तकनीकी टीम ने की बहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बिजलीघर के पैनल में फाल्ट होने से सैनिक विहार में लोगों को 11 घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ी। पैनल में चूहा फंसने से फाल्ट आने की बात कही जा रही है। गुरुवार को आधी रात के बाद लगभग दो बजे बिजली कटौती शुरू हुई जो शुक्रवार को पैनल ठीक होने के बाद दोपहर लगभग एक बजे ही बहाल हो पाई। बिजली नहीं होने से लोगों के घरों के इन्वर्टर भी ठप हो गए। पानी नहीं होने सर नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बृहस्पतिवार को तेज हवा और बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पेड़ टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब दो बजे सैनिक विहार बिजलीघर में लगे पैनलों में फाल्ट हो गया। यह फाल्ट पैनल के बीच चूहा फंसने से होना बताया जा रहा है। इससे हुए फाल्ट के कारण सैनिक विहार, गणपति विहार समेत आसपास को कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात भर प्रयास के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। शुक्रवार को पैनल लगाने वाली कंपनी के कर्मचारी पहुंचे और दोपहर लगभग एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। सैनिक विहार निवासी व्यापारी नेता विजय मान व समाजसेवी डॉ. शीलवर्धन गुप्ता ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी हुई। लोगों के घरों के इन्वर्टर ठप हो गए और लोगों को अपने घरों के बाहर बैठना पड़ा। अधिशासी अभियंता नॉर्थ प्रशांत सोनी का कहना है कि खराब पैनल को ठीक करके बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed