{"_id":"60c2826e8ebc3ed222442987","slug":"rasuka-canceled-on-naushad-hindu-jagran-manch-expressed-displeasure-meerut-news-mrt542178213","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: थूक लगाकर रोटी बनाने वाले नौशाद से रासुका हटा, हिंदू-संगठनों में आक्रोश, दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: थूक लगाकर रोटी बनाने वाले नौशाद से रासुका हटा, हिंदू-संगठनों में आक्रोश, दी ये चेतावनी
Fri, 11 Jun 2021 10:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:46 AM IST
सार
थूक लगाकर रोटी बनाने वाले नौशाद पर लगी रासुका निरस्त होते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर दोबारा से रासुका नहीं लगा तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
आरोपी को ले जाती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने वाले नौशाद पर लगी रासुका निरस्त होने की भनक लगते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा है कि पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों से दोबारा रासुका लगाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
मेरठ में गढ़ रोड पर एक विवाह मंडप में खाना बनाने वाले नौशाद का 20 फरवरी को वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह रोटी पर थूकता नजर आ रहा था। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सचिन सिरोही की शिकायत पर मेडिकल पुलिस ने जांच की। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया और फिर उसे जेल भेजा दिया था।
विज्ञापन
लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी नौशाद पर मेरठ पुलिस-प्रशासन ने रासुका की कार्रवाई की थी। बताया गया है कि अब रासुका निरस्त कराने के आदेश पुलिस प्रशासन के पास आ गए हैं। वह जमानत पर भी बाहर आ गया। जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सचिन सिरोही का कहना है कि इस मामले को लेकर वह कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करेंगे। आरोपी नौशाद पर दोबारा से रासुका की कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के ऑफिस में धरना प्रदर्शन करेंगे। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पुन: परीक्षण करेंगे। आदेश की कॉपी देखने के बाद ही पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू करेगी।