फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rastiray lokdal

नए सिरे से संगठन को दिशा देगा रालोद

Wed, 28 Aug 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
rastiray lokdal
मेरठ। संगठन की नाकामियों से विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हार का सामना कर चुके रालोद ने अब नए सिरे से संगठन को खड़ा करने का ड्राफ्ट तैयार किया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आगामी 31 अगस्त को लखनऊ में होने वाली पार्टी बैठक में इसका खुलासा करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अपनाए जा रहे नए फार्मूले से पार्टी बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जोड़ने में न केवल सफल होगी बल्कि पदाधिकारी भी काम में लापरवाही नहीं बरत पाएंगे।
विज्ञापन

रालोद पश्चिमी यूपी में प्रभाव रखने वाला राजनीतिक दल है। लेकिन मुजफ्फरनगर दंगे के बाद से छिटके बेस वोटों की वजह से पार्टी सियासी वजूद बचाने की जद्दोजहद कर रही है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हार का सामना करने के बाद की गई समीक्षा में पार्टी प्रत्याशियों की हार का कारण पार्टी संगठन के कमजोर होने और पदाधिकारियों द्वारा पूरी ताकत के साथ काम नहीं करने की बात सामने आई थी। इसके बाद से ही पार्टी हाईकमान ने संगठन को नए सिरे से तैयार करने पर काम करना शुरू कर दिया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार अब प्रदेश में पार्टी को चार जोन पूर्वांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल और बुंदेलखंड में बांटा जाएगा। चारों जोन के अलग-अलग प्रभारी बनाए जाएंगे। प्रदेश के 18 मंडलों को दो-दो मंडलों में बांटकर एक क्षेत्र बनाया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा जो क्षेत्रीय कमेटी के अलावा जिलाध्यक्षों आदि की नियुक्ति करेगा। मंडल अध्यक्ष का पद खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन

पश्चिम में तीन क्षेत्र
पश्चिमी यूपी में तीन क्षेत्र बनाए गए हैं। इसमें मेरठ-सहारनपुर मंडल को दोआबा, आगरा-अलीगढ़ मंडल को ब्रज और बरेली-मुरादाबाद मंडल को रुहेलखंड क्षेत्र नाम दिया गया है। इन तीनों क्षेत्रों पर एक-एक क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्षों पर पश्चिमी यूपी प्रभारी होगा, जो जोनल समीक्षा कर हाईकमान को रिपोर्ट देगा। मुख्य संगठन की तरह ही पार्टी के फ्रंटल संगठनों की भी कार्यकारिणी बनाई जाएगी। इस संबंध में 31 अगस्त को लखनऊ मेें पार्टी कार्यालय पर होने वाली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी नए सिरे से बनाए जा रहे संगठन की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 नवंबर तक चलेगा पार्टी का सदस्यता अभियान
वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू कर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। बीस सदस्य बनाने वाला कार्यकर्ता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनेगा। उसे पार्टी की तरफ से सक्रिय कार्यकर्ता का आईकार्ड दिया जाएगा। साधारण सदस्य फीस दस रुपये रखी गई है। सदस्यता अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। जो भी कार्यकर्ता या नेता सदस्यता बुक लेगा व निर्धारित समय के अंदर सदस्य बनाकर प्रभारियों के पास जमा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed